Responsive Scrollable Menu

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि

Oscar 2026: लॉस एंजिल्स में 98वें अकेडमी अवॉर्ड का आयोजन हुआ जिसमें कई सितारों को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में 2025 की फिल्मों को सम्मान देने के साथ-साथ दिवंगत कलाकारों को याद करने वाला ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट भी शामिल था। हालांकि इस बार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया जिसपर भारतीय फैंस ने नाराज़गी जताई।

‘इन मेमोरियम’ में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

इस साल ऑस्कर में ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट अब तक का सबसे लंबा बताया गया। आयोजकों ने इसे अलग अंदाज़ में पेश किया। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि नहीं दी गई। धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में अहम योगदान दिया था और हाल ही में उन्हें बाफ्टा 2026 में ट्रिब्यूट दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Oscars Winners 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड

हाल के वर्षों में ऑस्कर ने खुद को अधिक अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश की है। यही वजह है कि पहले ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में भारतीय सिनेमा के कई बड़े नाम जैसे- इरफान खान, श्रीदेवी, शशि कपूर और ऋषि कपूर को इस सूची में जगह दी गई थी।

लेकिन नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में निधन होने के बावजूद धर्मेंद्र का नाम इस साल की सूची में न होना कई लोगों को हैरान कर गया। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने इस पर नाराज़गी जाहिर की।

ये भी पढ़ें- 98वें ऑस्कर में ‘One Battle After Another’ का जलवा: 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म; जानें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म के बारे में!

Dharmendra

सोशल मीडिया पर फैंस नाराज़

एक यूज़र ने लिखा, “ऑस्कर ने पिछले साल दिवंगत हुए कई लोगों को याद किया, लेकिन भारतीय सिनेमा को पूरी जिंदगी देने वाले धर्मेंद्र का नाम तक नहीं लिया। इतने प्रचार के बावजूद यह शो असल में अंतरराष्ट्रीय नहीं, बल्कि सिर्फ हॉलीवुड का कार्यक्रम है।”

इस सेगमेंट में धर्मेंद्र को याद न किए जाने पर भारतीय फैंस के बीच नाराजगी है। लोगों का मानना है कि धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ाया। लेकिन उन्हें ऑस्कर जैसे नामी और प्रतिष्ठित समारोह में याद न किया जाना गलत है। 

Continue reading on the app

ऑस्कर में ‘One Battle After Another’ का जलवा: 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म; जानें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म के बारे में!

One Battle After Another Story: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए। फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था और उसने बेस्ट पिक्चर समेत कई अहम पुरस्कार जीतकर इस साल की सबसे बड़ी विजेता फिल्म बन गई। इस फिल्म का निर्देशन पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) ने किया है, जबकि लीड रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) नजर आए हैं।

6 कैटेगरी में जीते ऑस्कर

One Battle After Another

वन बैटल आफ्टर अनदर ने कई बड़ी कैटेगरी में जीत हासिल की। फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड मिला। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला।

हालांकि फिल्म से बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की भी उम्मीदें थी, लेकिन इन दोनों कैटेगरी में फिल्म चूक गई। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) को फिल्म सिनर्स (Sinners) के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले (Jessie Buckley) ने फिल्म हेमनेट (Hamnet) के लिए जीता।

यह भी पढ़े -  माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

नई कैटेगरी में जीतने वाली पहली फिल्म

इस साल ऑस्कर में पहली बार बेस्ट कास्टिंग कैटेगरी को शामिल किया गया था। खास बात यह है कि इस नई कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ही बनी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी बॉब फर्ग्यूसन नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी एक क्रांतिकारी हुआ करता था। अब वो दुनिया से दूर अपनी बेटी के साथ सादगी से जिंदगी जी रहा है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका पुराना दुश्मन वापस लौट आता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद कहानी पिता के संघर्ष और अपनी बेटी को बचाने की जंग में बदल जाती है। 

फिल्म में क्या है खास?

फिल्म सिर्फ एक पिता की कहानी नहीं है, बल्कि इसके जरिए अमेरिका के 60 और 80 के दशक के सामाजिक और राजनीतिक हालात को भी दिखाया गया है। इसमें उस दौर की सामाजिक समस्याओं और बदलते समाज की झलक भी देखने को मिलती है।

ओटीटी पर कहां देखें?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो वन बैटल आफ्टर अनदर को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - क्या सेट पर लेट आते थे गोविंदा? अब डेविड धवन ने दिया जवाब; जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई!

Continue reading on the app

  Sports

थॉमस और उबेर कप के 'ग्रुप-ए' में भारत की पुरुष और महिला टीमें

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। उबेर कप बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप के ग्रुप चरणों में भारतीय पुरुष और महिला टीमों को एक अच्छा ड्रॉ मिला है। Wed, 18 Mar 2026 19:49:56 +0530

  Videos
See all

Emotional Story: करोड़ों का घर, फिर भी बेघर! छोटे भाईयों का ये कैसा जुल्म? Heart breaking | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:45:12+00:00

Viral Video: जब एक दिशा में दौड़ पड़ी 2 ट्रेन | Viral Train Video | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:33:41+00:00

आनंद रंगनाथन ने मौलाना की बोलती बंद कर दी | Ganga Iftar Party | Varanasi Ganga Iftar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:34:06+00:00

Monalisa's parents police complaint against farman: अज जेल जाएगा फरमान?|N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:37:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers