Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर में ‘One Battle After Another’ का जलवा: 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म; जानें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म के बारे में!

One Battle After Another Story: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए। फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था और उसने बेस्ट पिक्चर समेत कई अहम पुरस्कार जीतकर इस साल की सबसे बड़ी विजेता फिल्म बन गई। इस फिल्म का निर्देशन पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) ने किया है, जबकि लीड रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) नजर आए हैं।

6 कैटेगरी में जीते ऑस्कर

One Battle After Another

वन बैटल आफ्टर अनदर ने कई बड़ी कैटेगरी में जीत हासिल की। फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड मिला। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला।

हालांकि फिल्म से बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की भी उम्मीदें थी, लेकिन इन दोनों कैटेगरी में फिल्म चूक गई। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) को फिल्म सिनर्स (Sinners) के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले (Jessie Buckley) ने फिल्म हेमनेट (Hamnet) के लिए जीता।

यह भी पढ़े -  माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

नई कैटेगरी में जीतने वाली पहली फिल्म

इस साल ऑस्कर में पहली बार बेस्ट कास्टिंग कैटेगरी को शामिल किया गया था। खास बात यह है कि इस नई कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ही बनी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी बॉब फर्ग्यूसन नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी एक क्रांतिकारी हुआ करता था। अब वो दुनिया से दूर अपनी बेटी के साथ सादगी से जिंदगी जी रहा है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका पुराना दुश्मन वापस लौट आता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद कहानी पिता के संघर्ष और अपनी बेटी को बचाने की जंग में बदल जाती है। 

फिल्म में क्या है खास?

फिल्म सिर्फ एक पिता की कहानी नहीं है, बल्कि इसके जरिए अमेरिका के 60 और 80 के दशक के सामाजिक और राजनीतिक हालात को भी दिखाया गया है। इसमें उस दौर की सामाजिक समस्याओं और बदलते समाज की झलक भी देखने को मिलती है।

ओटीटी पर कहां देखें?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो वन बैटल आफ्टर अनदर को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - क्या सेट पर लेट आते थे गोविंदा? अब डेविड धवन ने दिया जवाब; जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई!

Continue reading on the app

Realme P4 Lite 5G: 7000mAh की तगड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल

Realme P4 Lite 5G Launch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन, Realme P4 Lite 5G की लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोमवार को कंपनी ने पुष्टि की कि यह हैंडसेट इसी सप्ताह भारत में दस्तक देगा। गौरतलब है कि यह फोन बीते 24 फरवरी को लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड 5G वर्जन है। कंपनी ने न सिर्फ इसकी लॉन्च डेट साझा की है, बल्कि इसके डिजाइन और कुछ सबसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है।

19 मार्च को होगा लॉन्च
रियलमी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, Realme P4 Lite 5G को भारत में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए दो यूनिक कलर्स- मोजेक ब्लू (Mosaic Blue) और मोजेक ग्रीन (Mosaic Green) में पेश किया जाएगा।

7,000mAh की बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह डिवाइस 1.47 दिनों का लंबा बैकअप देने में सक्षम है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G (MediaTek Dimensity 6300) चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है।

फोन को स्मूथ चलाने के लिए इसमें 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही, गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 5,300 वर्ग मिलीमीटर का एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

144Hz डिस्प्ले और 'कलरपॉप' डिजाइन
Realme P4 Lite 5G में विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे "कलरपॉप" (ColorPop) थीम दी है, जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर ड्यूल-टोन रेक्टेंगुलर ब्लॉक्स नजर आएंगे। फोन की मोटाई महज 8.4mm रखी गई है, जो इसे स्लिम लुक देती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 13-मेगापिक्सल का मुख्य AI मैट्रिक्स कैमरा दिया गया है।

4 साल तक नहीं होगा फोन हैंग!
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ चार साल के "जीरो लैग" (Zero Lag) अनुभव का वादा किया है। सुरक्षा और मजबूती के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाती है। इसके अलावा, इसमें मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है, जिससे गिरने या झटके लगने पर फोन के टूटने का खतरा कम रहता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बेंगलुरु से चेन्नई तक, 10 टीमों के वो 10 नए खिलाड़ी, जो बदलेंगे अपनी फ्रेंचाइजी की किस्मत

पिछले सीजन के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड में थोड़े फेरबदल किए और कुछ नए चेहरों को शामिल किया. मगर किस टीम से कौन सा नया खिलाड़ी इस बार कमाल कर सकता है, ये एक सवाल है. ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जानिए इस रिपोर्ट में Wed, 18 Mar 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: ईरान के इन खतरनाक हथियारों से कांपेगा इजरायल? | Mojtaba Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:10:00+00:00

‘Ganga’ पर बदजुबानी अमिश देवगन का करारा जवाब #aarpaar #rahulgandhi #bjpvscongress #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:07:28+00:00

Kishore Ajwani : Lebanon में Hezbollah के ठिकानों पर बरसी मिसाइल | Iran War | Trump | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:07:27+00:00

Amish Devgan: शहज़ाद ने किसे याद दिलाई ‘पाठशाला’ और ‘मधुशाला’ #aarpaar #rahulgandhi #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:06:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers