Responsive Scrollable Menu

Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा क्या है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Gudi Padwa 2026: हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा के पर्व को नये साल का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार खासतौर पर महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाता है. इसे मराठी और कोंकणी समुदाय के लोगों का महत्वपूर्ण पर्व कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और कई जगहों पर चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है. वहीं, महाराष्ट्र और गोवा में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है. यहां के लोग इस दिन अपने घरों में पूडा करते हैं और गुड़ी लगाते हैं. आइए जानते हैं इस साल गुड़ी पड़वा की सही तिथि क्या है और इसकी पूजा विधि.

कब है गुड़ी पड़वा 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व होता है. इस साल गुड़ी त्योहार 19 मार्च 2026 को पड़ रहा है. प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन 20 मार्च 2026 को शुक्रवार के दिन सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि 19 मार्च को पड़ेगी. इसलिए, गुड़ी पड़वा इस दिन मनाई जा रही है. इस दिन से चैत्र मास की भी शुरुआत हो रही है.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: इस साल किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? जानें कैसे तय होती है सवारी

क्या है गुड़ी पड़वा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा को मराठी नववर्ष कहा जाता है. साल 2026 में इस दिन मराठी शक संवत 1948 की शुरुआत हो रही है. गोवा और महाराष्ट्र के अलावा, इस दिन कर्नाटक में युगादी और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगड़ी का पर्व मनाया जाता है. इन सभी पर्वों को नए साल की शुरुआत का प्रतीक कहा जाता है.

गुड़ी पड़वा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, गुड़ी पड़वा पर इन मुहूर्तों पर पूजा करना शुभ रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4:51 से 5:39 बजे तक विजय मुहूर्त - दोपहर 2:30 से 3:18 बजे तक गोधूलि मुहूर्त - शाम 6:29 से 6:53 बजे तक निशिता मुहूर्त - सुबह 12:05 से 12:52 बजे तक.

गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व

धार्मिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन सूर्यदेव ने सूर्य सिद्धांत नामक ग्रंथ का ज्ञान दिया था. गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, विजयादशमी और बाली प्रतिपदा को मिलाकर साढ़े तीन मुहूर्त माने जाते हैं. इस दिन पर शुभ कार्यों और नए काम की शुरुआत करनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलती है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. इस दिन नए सामान की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है.

गुड़ी पड़वा कैसे मनाते हैं?

गुड़ी पड़वा का पर्व धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह उठकर स्नान करते हैं और घर को साफ करते हैं. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके पूजा की तैयारी करते हैं. गुड़ी के दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार या फिर खिड़की पर एक बड़ा डंडा लगाते हैं. उसके ऊपर रंगीन या रेशमी कपड़ा बांधा जाता है. साथ ही फूल माला, नीम की पत्तियों की माला और कलश लगाकर गुड़ी बनाते हैं. इसे घर के बाहर ऊंचाई में लगाया जाता है. इसे शुभता और विजय का प्रतीक माना जाता है. 

गुड़ी पड़वा से जुड़ी मुख्य बातें

  • गुड़ी की पूजा के बाद लोग गुड़, मिश्री और नीम के पत्तों का प्रसाद गृहण करते हैं. गुड़ी पड़वा की पूजा में जीरा और चने का भी भोग लगाया जाता है. लोग इस दिन अपने घर पर यज्ञ और हवन-पूजन करवाते हैं. 
  • गुड़ी पड़वा के दिन लोगों के घरों में पारंपरिक व्यंजन पकाए जाते हैं. इनमें श्रीखंड, पुरण पोली, चावल की चकली और भाकरवाड़ी शामिल हैं. गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के घर भी जाते हैं. स्वादिष्ट पकवानों के साथ एक-दूसरे को नये साल की बधाई देते हैं.

ये भी पढ़ें- Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष पर नीम खाने की परंपरा क्यों है? जानिए धार्मिक मान्यता और फायदे

 

Continue reading on the app

Oscar के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी ने ढाया कहर, पति आनंद संग लगीं बेहद ग्लैमरस

Isha Ambani At Oscar 2026: ईशा अंबानी ने लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अपने पति आनंद पीरामल के साथ शिरकत कर ग्लैमर और शाही अंदाज का शानदार प्रदर्शन किया. जी हां, 15 मार्च को आयोजित इस इवेंट में दोनों ने साथ में रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए. इस दौरान ईशा अंबानी का लुक इतना आकर्षक था कि उन्होंने पूरी महफिल ही लूट ली. उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं और फैशन लोगों के बीच उनकी खूब चर्चा हो रही है.

ऑस्कर रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी का ग्लैमरस अंदाज

Academy Awards के इस ग्रैंड सेरेमनी में ईशा अंबानी ने बेहद खास और एलिगेंट लुक चुना. उन्होंने मशहूर इटालियन फैशन हाउस Valentino का विंटेज गाउन पहना था. यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम रंग का गाउन था, जिस पर बेहद खूबसूरत फूलों की एम्ब्रॉयडरी की गई थी. यह गाउन वैलेंटिनो के हाउते कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा है. इस क्लासिक विंटेज ड्रेस ने ईशा को एक बेहद रॉयल और एलीगेंट लुक दिया. रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने फैशन एक्सपर्ट्स और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ज्वेलरी बनी लुक की सबसे खास हाइलाइट

ईशा अंबानी के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी शानदार ज्वेलरी को लेकर हो रही है. उन्होंने अपने आउटफिट को मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz की लग्जरी डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया. उन्होंने चमचमाते डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ एक शानदार डायमंड चोकर-स्टाइल नेकलेस पहना था. यह नेकलेस इतना आकर्षक था कि रेड कार्पेट पर मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान इसी पर टिक गया. कई फैशन एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने इसे उनके पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा बताया.

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

वहीं जैसे ही ईशा अंबानी की रेड कार्पेट की तस्वीरें सामने आईं, वो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैशन और सेलिब्रिटी पेजों पर उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने उनके स्टाइल को क्लासिक, रॉयल और एलिगेंट बताया.

मेट गाला में कई बार आ चुकी हैं नजर

हालांकि ईशा अंबानी अंतरराष्ट्रीय फैशन और सोशल इवेंट्स में पहले भी कई बार दिखाई दे चुकी हैं. वह न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले फैशन इवेंट Met Gala में कई बार हिस्सा ले चुकी हैं. हाल ही में वह 2025 के मेट गाला में भी नजर आई थीं, जहां उनके फैशन सेंस की काफी चर्चा हुई थी. हालांकि ऑस्कर के मंच पर उनकी यह पहली ऑफिसियल प्रजेंस मानी जा रही है.

ऑस्कर से पहले किया खास दौरा

ऑस्कर में शामिल होने से पहले ईशा अंबानी ने Academy Museum of Motion Pictures का भी दौरा किया. यह म्यूजियम फिल्म इतिहास और सिनेमा की विरासत को समर्पित है और हॉलीवुड के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है.

कौन हैं ईशा अंबानी?

ईशा अंबानी भारत के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं. वह देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Reliance Industries से जुड़े कारोबारी परिवार का हिस्सा हैं. दिसंबर 2018 में उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद पीरामल से शादी की थी. साल 2022 में इस कपल के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ.

ईशा अंबानी फिलहाल Reliance Retail Ventures की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. इसके अलावा वह Reliance Jio, Reliance Foundation, Reliance Foundation Institution of Education and Research और Dhirubhai Ambani International School की लीडरशिप टीमों में भी अहम भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें: 'वो जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं', नाजुक हुई अनुराग डोभाल की हालत, मैनेजर ने दी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

सैमसन या बुमराह नहीं, ICC ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इन तीन खिलाड़ियों को स्पेशल अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट

ICC Player of the Month February nominees: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को नॉमिनेट न करके फैंस को चौंका दिया है. इस अवॉर्ड की रेस में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक हैं. Mon, 16 Mar 2026 17:40:26 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: अमेरिका का KC-135 क्रैश या ईरान ने मार गिराया? #iran #trump #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: इजराइल के साथ 'अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा ईरान' #usiranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:00+00:00

Goonj with Rubika Liyaquat : LPG Crisis | Shivalik LPG Ship-Nanda Devi | Strait Of Hormuz | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:06+00:00

जाओ, वक्त आ गया है... Harish Rana के अंतिम पल का वीडियो आपको रुला देगा | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers