Responsive Scrollable Menu

LPG Rates Today: आपके शहर में किस दाम पर मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर? जानिये 16 मार्च का रेट

LPG Rates Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान युद्ध का असर भारत में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों को चिंता बढ़ने लगी है। युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और अभी तक युद्धविराम के कोई संकेत नहीं मिले हैं

Continue reading on the app

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं क्रीम

Homemade Cracked Heels: सर्दियों में फटी स्किन की समस्या काफी ज्यादा आम होती है और गर्मी आते-आते भी यह समस्या कम नहीं होती है। अधिकतर लोग अपने चेहरे और हाथों की केयर तो अच्छे से करते हैं, लेकिन पैरों और एड़ियों की केयर करना भूल जाते हैं। ऐसे में फटी एड़ियों की परेशानियों का सामना […]

The post फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं क्रीम appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे...पाकिस्तान क्रिकेट की तो सोचो', बांग्लादेश से हार पर फूटा दिग्गज का गुस्सा

kamran akmal on pak vs ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। टी20 विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश ने उसे वनडे सीरीज में हरा दिया। इससे टीम की चौतरफा आलोचना हो रही। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस फीके प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी टीम को हरा ही नहीं पाएंगे तो क्या चोरी करके आईसीसी ट्रॉफी घर लेकर आएंगे। 

एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

अब हम नीदरलैंड्स से भी हार जाएंगे: अकमल
अकमल ने कहा,'हालत ऐसी है कि अब नीदरलैंड्स भी हमारे खिलाफ सीरीज खेलना चाहेगा। हमें हराकर टेस्ट स्टेटस पाना चाहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट की अब यही हालत है। यह एक अच्छी पिच थी। आपने पहले बॉलिंग क्यों चुनी? वे आज आसानी से 350 रन बना सकते थे। लिटन दास आखिर में धीरे खेले और फिर भी उन्होंने 290 रन बनाए, फिर भी हम हार गए।'

'पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में तो सोचो'
अकमल ने 2025 एशिया कप ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। तुमने इसका मजाक बना दिया है। जब तुम टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीतोगे, तो तुम कैसे आगे बढ़ोगे? अगर तुम मैचों में टीमों को नहीं हराओगे, तो क्या अब तुम ICC ट्रॉफी चुराकर घर लाओगे?'

अकमल का ये गुस्सा पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 11 रन से मिली हार के बाद निकला है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से गंवा दी। मैच की अगर बात करें तो बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने शतक ठोका था। उन्होंने 98 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सैफ हसन के साथ 105 रन की साझेदारी की थी। हसन ने भी 36 रन जोड़े थे। इसके बाद लिटन दास (41) और तौहीद हृदय ने भी 48 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली। 

291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब थी। एक समय टीम ने 82 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलमान अली ने 98 गेंद में 106 रन की पारी खेल पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। लेकिन, 48वें ओवर में उनका आउट होना निर्णायक साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद तक 279 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच गंवा बैठी। 

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट लिए और मुस्तफिजुर रहमान को 3 सफलताएं मिलीं। एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

Mon, 16 Mar 2026 11:17:20 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War News Updates: Donald Trump की अपील पर Japan का आया बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:30:56+00:00

Dharm Yatra||Spiritual|Umakantanand Saraswati: मंदिरों में देवी का श्रृंगार पुजारी ही क्यों करते है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:12:45+00:00

Uproar In Rajya Sabha LIVE: LPG संकट को लेकर राज्यसभा में जोरदार हंगामा | Budget Session 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:18:50+00:00

Iran Israel War: 'बीबी अभी जिंदा है...', मौत की अफवाहों के बीच Benjamin Netanyahu का मजेदार Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:29:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers