Responsive Scrollable Menu

'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे...पाकिस्तान क्रिकेट की तो सोचो', बांग्लादेश से हार पर फूटा दिग्गज का गुस्सा

kamran akmal on pak vs ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। टी20 विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश ने उसे वनडे सीरीज में हरा दिया। इससे टीम की चौतरफा आलोचना हो रही। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस फीके प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी टीम को हरा ही नहीं पाएंगे तो क्या चोरी करके आईसीसी ट्रॉफी घर लेकर आएंगे। 

एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

अब हम नीदरलैंड्स से भी हार जाएंगे: अकमल
अकमल ने कहा,'हालत ऐसी है कि अब नीदरलैंड्स भी हमारे खिलाफ सीरीज खेलना चाहेगा। हमें हराकर टेस्ट स्टेटस पाना चाहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट की अब यही हालत है। यह एक अच्छी पिच थी। आपने पहले बॉलिंग क्यों चुनी? वे आज आसानी से 350 रन बना सकते थे। लिटन दास आखिर में धीरे खेले और फिर भी उन्होंने 290 रन बनाए, फिर भी हम हार गए।'

'पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में तो सोचो'
अकमल ने 2025 एशिया कप ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। तुमने इसका मजाक बना दिया है। जब तुम टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीतोगे, तो तुम कैसे आगे बढ़ोगे? अगर तुम मैचों में टीमों को नहीं हराओगे, तो क्या अब तुम ICC ट्रॉफी चुराकर घर लाओगे?'

अकमल का ये गुस्सा पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 11 रन से मिली हार के बाद निकला है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से गंवा दी। मैच की अगर बात करें तो बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने शतक ठोका था। उन्होंने 98 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सैफ हसन के साथ 105 रन की साझेदारी की थी। हसन ने भी 36 रन जोड़े थे। इसके बाद लिटन दास (41) और तौहीद हृदय ने भी 48 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली। 

291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब थी। एक समय टीम ने 82 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलमान अली ने 98 गेंद में 106 रन की पारी खेल पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। लेकिन, 48वें ओवर में उनका आउट होना निर्णायक साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद तक 279 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच गंवा बैठी। 

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट लिए और मुस्तफिजुर रहमान को 3 सफलताएं मिलीं। एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

Continue reading on the app

PAK vs BAN: बांग्लादेश से सीरीज हार से हिला पाकिस्तान, अंपायर की ही कर दी शिकायत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विवादों में घिर गया। ढाका में खेले गए निर्णायक तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अंपायरिंग फैसले पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

पाकिस्तान ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से शिकायत करते हुए अंपायर कुमार धर्मसेना के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मैच के आखिरी ओवर में DRS लेने की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई गई।

सीरीज का फैसला करने वाला मुकाबला
सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी और ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा मैच निर्णायक बन गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 291 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम अंत तक लड़ती रही, लेकिन 11 रन से मैच हार गई।

पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी की टीम में शानदार पारी सलमान आगा ने खेली। उन्होंने 98 गेंदों में 106 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच
मैच का असली ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला। यह ओवर रिशाद हुसैन डाल रहे थे। पाकिस्तान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर 2 रन बने थे। ऐसे में पाकिस्तान के लिए मुश्किल लग रहा था। अब पाकिस्तान को आखिरी 3 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। इसी दौरान पांचवीं गेंद पर रिशाद हुसैन की गेंद को अंपायर कुमार धर्मसेना ने वाइड करार दिया। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज और विकेटकीपर लिटन दास को लगा कि गेंद बल्ले से लगी है।

DRS ने बदला फैसला
बांग्लादेश ने तुरंत DRS लिया। अल्ट्राएज में साफ स्पाइक दिखाई दिया, जिससे साबित हुआ कि गेंद बल्ले से लगी थी। इसके बाद वाइड का फैसला पलट गया। इस फैसले से पाकिस्तान के खिलाड़ी खास तौर पर शाहीन अफरीदी काफी नाराज नजर आए।

पाकिस्तान की शिकायत क्या है
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का कहना है कि बांग्लादेश ने DRS लेने से पहले स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देख लिया था। आमतौर पर नियम के मुताबिक किसी भी टीम को रिप्ले दिखाए जाने से पहले ही रिव्यू लेना होता है। पाकिस्तान का दावा है कि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

इसके अलावा टीम ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या बांग्लादेश ने 15 सेकंड की तय समय सीमा के अंदर रिव्यू लिया था या नहीं। टीवी प्रसारण में कोई टाइमर दिखाई नहीं दिया, इसलिए इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। इस पूरे विवाद के बाद अब सभी की नजरें मैच रेफरी के फैसले पर टिकी हैं कि वह इस शिकायत पर क्या रुख अपनाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे...पाकिस्तान क्रिकेट की तो सोचो', बांग्लादेश से हार पर फूटा दिग्गज का गुस्सा

kamran akmal on pak vs ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। टी20 विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश ने उसे वनडे सीरीज में हरा दिया। इससे टीम की चौतरफा आलोचना हो रही। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस फीके प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी टीम को हरा ही नहीं पाएंगे तो क्या चोरी करके आईसीसी ट्रॉफी घर लेकर आएंगे। 

एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

अब हम नीदरलैंड्स से भी हार जाएंगे: अकमल
अकमल ने कहा,'हालत ऐसी है कि अब नीदरलैंड्स भी हमारे खिलाफ सीरीज खेलना चाहेगा। हमें हराकर टेस्ट स्टेटस पाना चाहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट की अब यही हालत है। यह एक अच्छी पिच थी। आपने पहले बॉलिंग क्यों चुनी? वे आज आसानी से 350 रन बना सकते थे। लिटन दास आखिर में धीरे खेले और फिर भी उन्होंने 290 रन बनाए, फिर भी हम हार गए।'

'पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में तो सोचो'
अकमल ने 2025 एशिया कप ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। तुमने इसका मजाक बना दिया है। जब तुम टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीतोगे, तो तुम कैसे आगे बढ़ोगे? अगर तुम मैचों में टीमों को नहीं हराओगे, तो क्या अब तुम ICC ट्रॉफी चुराकर घर लाओगे?'

अकमल का ये गुस्सा पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 11 रन से मिली हार के बाद निकला है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से गंवा दी। मैच की अगर बात करें तो बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने शतक ठोका था। उन्होंने 98 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सैफ हसन के साथ 105 रन की साझेदारी की थी। हसन ने भी 36 रन जोड़े थे। इसके बाद लिटन दास (41) और तौहीद हृदय ने भी 48 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली। 

291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब थी। एक समय टीम ने 82 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलमान अली ने 98 गेंद में 106 रन की पारी खेल पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। लेकिन, 48वें ओवर में उनका आउट होना निर्णायक साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद तक 279 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच गंवा बैठी। 

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट लिए और मुस्तफिजुर रहमान को 3 सफलताएं मिलीं। एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

Mon, 16 Mar 2026 11:17:20 +0530

  Videos
See all

Breaking News : बंगाल प्रशासन में बड़ा बदलाव, दुष्यंत नरियाला बने मुख्य सचिव | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:09:49+00:00

चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया | Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:15:04+00:00

Rajya Sabha Elections 2026 LIVE: Bihar Rajya Sabha Seat पर RJD ने फँसाया पेच | Bihar News | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:10:01+00:00

Rajya Sabha Voting: राज्यसभा चुनाव के मतदान, 4 कांग्रेस MLA 'नॉट रिचेबल' | Election | NDA vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers