Responsive Scrollable Menu

हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। हमारे बुजुर्ग हमेशा हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों का सेवन हर उम्र के लिए लाभकारी है, क्योंकि उनके सेवन से पाचन में सुधार, मजबूत प्रतिरक्षा, और हृदय स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है, हालांकि इनके सेवन का तरीका बहुत कम लोगों को पता होता है।

आज के समय में सैंडविच से नूडल तक में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो पाचन को प्रभावित करती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार हरी सब्जी खाने का भी एक सही तरीका होता है, तभी शरीर को पूरा फायदा मिलता है। हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इन्हें कम मात्रा में और सही तरीके से पकाकर खाना चाहिए, क्योंकि कई हरी सब्जियां वात दोष बढ़ा सकती हैं और पचने में भारी होती हैं। इसके लिए आयुर्वेद में कुछ बेहतर तरीके बताए गए हैं, जिससे हरी सब्जियों की पौष्टिकता बनाए रखते हुए पाचन प्रक्रिया में सरलता लाई जा सकती है।

हरी सब्जियों को कच्चा खाने से बचें, खासकर पालक, शिमला मिर्च और गोभी (पत्तागोभी)। इन सब्जियों में परजीवी टेपवर्म पाया जाता है, जो पेट से लेकर मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही कच्ची हरी सब्जियों में वात की अधिकता होती है। पकने के बाद सब्जियों में वात की अधिकता कम हो जाती है। इसलिए हरी सब्जियों को उबालें, फिर उनका अतिरिक्त पानी निचोड़ें और अंत में घी या तेल में हल्का भूनकर पकाएं।

ध्यान रखने वाली यह भी बात है कि बुजुर्गों और बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन कम करने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में वात की अधिकता बढ़ती है और पाचन मंद पड़ जाता है। बच्चों का पाचन भी बड़ों की तुलना में कमजोर होता है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों दोनों को सही मात्रा और सही तरीके से सब्जियों का सेवन करने दें।

हरी सब्जियों की तुलना में बुजुर्गों और बच्चों को तोरई, टिंडा, लौकी, परवल और कुंदरू अधिक मात्रा में दें। यह हरी सब्जियों जितनी ही पौष्टिक होती है। अगर बच्चे इन सब्जियों को कम पसंद करते हैं तो उन्हें आटे में मिलाकर पराठा या मीठे के रूप में भी दिया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Jannat Zubair पर हुआ हमला? एक्ट्रेस को आई चोट, छोटा भाई अयान भी हुआ घायल

Jannat Zubair News: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पर हमला हुआ है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

Jannat Zubair-Ayaan Zubair Photograph: (@Viral_Womeniya)

ये भी पढ़ें- 'मेरा सबकुछ उजड़ गया', नोरा फतेही पर टुटा दुखों का पहाड़, करीबी के निधन से एक्ट्रेस का रो रोकर बुरा हाल

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli, RCB XI: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11, हेजलवुड- भुवी को किया बाहर

RCB All Time Best Playing XI: विराट कोहली ने RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में 3 पेसर और 2 स्पिनर का कॉम्बिनेशन रखा है. विराट ने अपनी टीम में ना तो हेजलवुड को जगह दी है और ना ही भुवनेश्वर कुमार को. Mon, 16 Mar 2026 15:54:00 +0530

  Videos
See all

Pune में Gau Tech 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ.. 300 से अधिक स्टॉल और 10 थीमैटिक सेमिनार l MH News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:55+00:00

दुनिया की अजीब Wife Carrying Race | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:42:08+00:00

Delhi में Yamuna नदी पर जहरीले झाग की मोटी परत | #delhinews #yamunariver #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:28+00:00

ISRAEL UNDER ATTACK : इजराइल के Rishon Letzion मे ईरान के मिसाइल हमले से तबाही | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:44:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers