Responsive Scrollable Menu

Oscars Winners 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

Oscars Winners 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस साल अवॉर्ड समारोह में वन बैटल ऑफ्टर अनादर (One Battle After Another) का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर समेत कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं ‘सिनर्स’ (Sinners) को 4 अवॉर्ड मिले।

इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड Michael B. Jordan को फिल्म सिनर्स के लिए मिला, जबकि Jessie Buckley ने फिल्म ‘हेमनेट’ (Hamnet) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

Leonardo DiCaprio की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने इस साल ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ कई अहम कैटेगरी में जीत हासिल की और कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं Ryan Coogler की फिल्म सिनर्स को 16 नॉमिनेशन मिले थे जिनमें से फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते।

माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

फिल्म सिनर्स में दमदार अभिनय के लिए Michael B. Jordan को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया। इस कैटेगरी में Leonardo DiCaprio भी नॉमिनेटेड थे, लेकिन अवॉर्ड जॉर्डन के नाम रहा।

जेसी बकले बनी बेस्ट एक्ट्रेस

फिल्म हैमनेट में शानदार अभिनय के लिए Jessie Buckley को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म में उन्होंने मशहूर लेखक विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है, जो अपने बेटे की मौत के दुख से जूझती नजर आती हैं।

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए Paul Thomas Anderson ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता। उनकी इस फिल्म को समारोह में सबसे बड़ी जीतों में से एक माना जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा बनी प्रेजेंटर

भारतीय दर्शकों के लिए समारोह में सबसे खास आकर्षण प्रियंका चोपड़ा रही। वो 2016 के बाद दूसरी बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनी। रेड कार्पेट पर वो पति निक जोनस के साथ नजर आई।

सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस बार ऑस्कर समारोह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावित खतरे को देखते हुए आयोजकों ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए थे।

ऑस्कर 2026 के प्रमुख विजेता

  • बेस्ट पिक्चर – One Battle After Another
  • बेस्ट एक्टर – Michael B. Jordan (Sinners)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – Jessie Buckley (Hamnet)
  • बेस्ट डायरेक्टर – Paul Thomas Anderson (One Battle After Another)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – Sean Penn
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – Amy Madigan
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – Sentimental Value
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – Sinners

इस तरह 2026 के ऑस्कर में वन बैटल आफ्टर अनदर सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जबकि सिनर्स ने भी कई अहम कैटेगरी में अपना जलवा दिखाया।

यह भी पढ़े - Oscars 2026: कब और कहां देखें 98वां एकेडमी अवॉर्ड? प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर; जानें पूरी डिटेल

Continue reading on the app

अशोका यूनिर्विसिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत, बंद होगा केस

हरियाणा सरकार ने कहा कि हमने अली खान महमूदाबाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी है। सरकार की इस टिप्पणी के बाद कोर्ट ने कहा कि फिर तो चैप्टर क्लोज ही हो गया है। अब केस बंद कर सकते हैं। बता दें कि अली खान महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

Continue reading on the app

  Sports

हर्षित राणा को क्या हुआ? दोनों पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे, बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर

Harshit Rana spotted on crutches : कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर होना तय है. 15 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई के नमन अवार्ड में वो शामिल होने बैसाखी का सहारा लेकर पहुंचे थे.हर्षित मंच पर चलकर अपना बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) का अवॉर्ड लेने नहीं जा सके. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल खुद मंच से नीचे आकर राणा को यह सम्मान सौंपा. Mon, 16 Mar 2026 12:16:06 +0530

  Videos
See all

Uproar In Rajya Sabha LIVE: LPG संकट को लेकर राज्यसभा में जोरदार हंगामा | Budget Session 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:18:50+00:00

US-Israel-Iran War News Updates: Donald Trump की अपील पर Japan का आया बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:30:56+00:00

News Ki Pathshala Live : Iran ने परमाणु इंतकाम का ऐलान किया, टेंशन में Trump ? |Iran Israel Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:14:26+00:00

Dharm Yatra||Spiritual|Umakantanand Saraswati: मंदिरों में देवी का श्रृंगार पुजारी ही क्यों करते है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers