Responsive Scrollable Menu

बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए:नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (EC) ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट सोमवार दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजनी होगी। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। EC ने कहा- चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया फैसला चुनाव आयोग ने आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद वह लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। 5 मार्च: बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है। बोस 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। बोस के कार्यकाल के दौरान कई बार ममता सरकार और राजभवन के बीच मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा था कि ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे राय नहीं ली है। पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चुनाव के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता का ऐलान, बंगाल में पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा, हर महीने ₹2000 मिलेंगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में रात भर बाइक चालू रखी, धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक घर के अंदर बाइक का इंजन चालू रहने से दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। बताया गया कि घर के मालिक मुरली ने अपनी बाइक ठीक कराने के बाद मैकेनिक की सलाह पर उसे रातभर चालू रखा। उसी कमरे में उनके पिता और तीन बच्चे सो रहे थे, जिससे धुआं भर गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… एम्स राजकोट में इंटर्न डॉक्टर ने सुसाइड किया, 5 क्लासमेट गिरफ्तार ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज राजकोट में 25 साल के इंटर्न डॉक्टर रतनकुमार मेघवाल के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके 5 सहपाठियों को गिरफ्तार किया है। मेघवाल, जो जैसलमेर (राजस्थान) के रहने वाले थे, उनका शव शनिवार सुबह राजकोट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। उनके पास से 17 पन्नों का नोट भी मिला, जिसमें क्लासमेट्स पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता और SC-ST एक्ट (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जनवरी से ही एक लड़की से दोस्ती के शक में उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुशबैक गाड़ी में आग, विमान सुरक्षित दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में शुक्रवार सुबह एक प्लेन पुशबैक ट्रैक्टर में आग लग गई। रविवार को इसकी जानकारी सामने आई है। यह गाड़ी एतिहाद एयरवेज के कार्गो विमान EY215 को पीछे धकेल रही थी, तभी उसमें आग लग गई। हालांकि विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और विमान बाद में अपने मकसद के लिए उड़ान भर गया। इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। पुशबैक ट्रैक्टर का इस्तेमाल विमान को पार्किंग बे से पीछे हटाने के लिए किया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

जितेश को बाहर करने का दुख हुआ...ईशान किशन को किस वजह से सूर्यकुमार यादव ने चुना, कैसे 2 साल बाद हुई वापसी

Why Ishan Kishan Was Picked Over Jitesh Sharma: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को दो साल के बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला. उनको टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चुना गया और फिर उन्होंने जो किया सबको पता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया जितेश शर्मा की जगह ईशान को क्यों चुना गया. Mon, 16 Mar 2026 10:33:43 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Warns NATO | US Iran War | Khamenei | Iran Israel Conflict | BREAKING NEWS | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T05:05:59+00:00

Lebanon के Beirut में जोरदार धमाका! हर तरफ आग और धुएं की गुबार | Iran Israel War Update | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T05:07:36+00:00

खोई उंगली से भरी मुस्लिम पति ने Monalisa की मांग! #shorts #viralnews #viralvideo #monalisa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T05:08:52+00:00

बंगाल में चुनाव, ऐक्शन में चुनाव आयोग | Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T05:06:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers