Responsive Scrollable Menu

हमें मिला, तो उड़ा देंगे… वैभव सूर्यवंशी ने जो कहा, वो कर दिखाया, IPL डेब्यू से पहले हुआ था कुछ ऐसा

Sanju Samson On Vaibhav Sooryavanshi IPL Debut: नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान नई दिल्ली में एक मजेदार पल देखने को मिला. संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

Continue reading on the app

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 2,801 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। South Central Railway के तहत Railway Recruitment Cell South Central Railway (RRC SCR) ने अप्रेंटिस के 2,801 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने लगभग 8,000 से 12,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षा होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले South Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले किया बड़ा दावा! BCCI अवॉर्ड्स में बताया अपना ये बड़ा सपना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी 2026 के लिए युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। महज छोटी उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव ने साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को … Mon, 16 Mar 2026 11:16:45 GMT

  Videos
See all

IDF Massive Attack on Hezbollah LIVE: हिजबुल्लाह पर IDF का अटैक, उड़े चिथड़े! | Iran Israel US war #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:11:33+00:00

Dharm Yatra||Spiritual|Umakantanand Saraswati: मंदिरों में देवी का श्रृंगार पुजारी ही क्यों करते है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:12:45+00:00

Rajya Sabha Election 2026 : अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:10:58+00:00

News Ki Pathshala Live : Iran ने परमाणु इंतकाम का ऐलान किया, टेंशन में Trump ? |Iran Israel Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers