Responsive Scrollable Menu

'वो जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं', नाजुक हुई अनुराग डोभाल की हालत, मैनेजर ने दी जानकारी

Anurag Dobhal Condition Deteriorates: पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल पिछले कई दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी हालत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं और फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं. हाल ही में उनकी तबीयत में थोड़ी सुधार की खबर आई थी और 13 मार्च को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था. लेकिन अब उनकी सेहत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देहरादून ले जाते समय बिगड़ी तबीयत

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत को लेकर नया अपडेट साझा किया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अनुराग की हालत स्थिर बताकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और परिवार और टीम उन्हें देहरादून घर ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी. स्थिति बिगड़ते देख तुरंत एम्बुलेंस के जरिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय का वीडियो वायरल

मैनेजर रोहित पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अनुराग डोभाल को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच चिंता और बढ़ गई है.

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे. लेकिन दुर्भाग्य से ट्रांसफर के दौरान ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, इसलिए हम उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जा रहे हैं, ताकि उनका इलाज जारी रखा जा सके. फिलहाल वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं.”

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने अपने एक व्लॉग में अपने माता-पिता और भाई-बहन पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने वीडियो में कई निजी बातों का खुलासा किया था और यह भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसके लिए उनके माता-पिता, भाई कलाम और बहन जिम्मेदार होंगे. हालांकि बाद में यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था. बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार में चल रहे मतभेदों के कारण हुआ था.

कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए थे अनुराग

परिवार से जुड़े विवाद के कुछ ही दिनों बाद अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान तेज रफ्तार में कार चलाते हुए अपनी जान देने की कोशिश की थी. इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस हादसे में उनके दोनों कूल्हों की हड्डियां टूट गईं और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं. बाद में उनके मैनेजर ने बताया कि दुर्घटना के कारण उनके फेफड़े भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं और उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिसकी वजह से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Oscars में प्रियंका चोपड़ा से कम नहीं दिखे Nick Jonas, ब्लैक कोर्ट पेंट में बेहद हैंडसम लगे नेशनल जीजू

Continue reading on the app

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष पर नीम खाने की परंपरा क्यों है? जानिए धार्मिक मान्यता और फायदे

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू धर्म में नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. दरअसल, अंग्रेजी कैलेंडर में तारीख के अनुसार नया साल आता है. मगर हिंदू नववर्ष पंचांग के आधार पर चलता है. इस बार हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है. इसी दिन से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत भी हो रही है. माना जाता है कि साल के पहले दिन की शुरुआत जिस ग्रह के प्रभाव से होती है. वहीं, ग्रह उस साल का राजा होता है. इस बार नववर्ष की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. इसलिए, राजा की भूमिका में वह रहने वाले हैं और मंगल की भूमिका मंत्रीपद की रहेगी. 

हिंदू नववर्ष में नीम खाने का परंपरा

हिंदू नववर्ष के पहले दिन पर लोग नीम के पत्ते खाते हैं. दरअसल, यह एक पुरानी परंपरा है जो भारत के कई हिस्सों में निभाई जाती है. साल के पहले दिन लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, स्नान करते हैं, दान और भगवान की पूजा करते हैं. मगर इस दिन सुबह नीम के कड़वे पत्ते खाने का नियम क्या है. आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: इस साल किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? जानें कैसे तय होती है सवारी

क्यों खाते हैं नीम के पत्ते?

भारत के कई राज्यों में हिंदू नववर्ष पर नीम की पत्तियों का सेवन करना होता है. दरअसल, इस दिन गुड़ी पाड़वा और उगड़ी का पर्व भी मनाया जाता है. इसलिए, इस मौके पर लोग नीम का सेवन करते हैं. कई प्रांतों में नीम के पत्तों को इमली, गुड़ और कच्ची कैरी के साथ भी खाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस परंपरा में जीवन में मिठास और कड़वाहट भरे अनुभवों को स्वीकार करना होता है. माना जाता है कि नीम के पत्ते खाने से आपका पूरा साल सुख-दुख, सफलता और चुनौतियों से भरा होता है. नीम खाने का उद्देश्य होता है कि हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार होना चाहिए.

सेहत से जुड़ा राज

साल के पहले दिन नीम के पत्ते खाने के पीछे का रहस्य हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है. इन कड़वे पत्तों को खाने से संक्रमण और एलर्जी की समस्या होने की संभावना कम हो जाती है. बता दें कि हिंदू नववर्ष के साथ वसंत ऋतु की शुरुआत होती है. इसलिए मौसम बदलते ही लोग बीमार पड़ जाते हैं. नीम का पत्ता खाने से शरीर के अंदर मौजूद अशुद्धियां निकलती हैं.

नववर्ष के पहले दिन क्या काम न करें?

नववर्ष के पहले दिन हमें कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस दिन हमें तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन किसी पर भी गुस्सा, नाराजगी और किसी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए. किसी विवाद में न पड़े. इस दिन हमें किसी से उधार नहीं लेना चाहिए और न ही देना चाहिए. किसी का अपमान बिल्कुल न करें.

नववर्ष के पहले दिन क्या करें?

नववर्ष के प्रथम दिन पर हमें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. बता दें कि इस दिन से नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू होता है. इसलिए, हमें स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए. अगर आप नवरात्रि के व्रत कर रहे हैं और माता की चौकी बिठा रहे हैं तो उसके लिए विधिवत पूजा करें. यदि आप व्रत नहीं कर रहे हैं तो इस दिन स्नान आदि करके सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दें. भगवान गणेश की पूजा करें और दुर्गा माता की पूजा करें. साल के पहले दिन अपने घर की साफ-सफाई जरूर करें. इस दिन घर में पवित्रता बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर भारी अमवास्या का साया! जानें क्या होगा स्नान-दान और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 16 March 2026 : फिर गिरे सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, आइए जानते हैं भोपाल-लखनऊ व दिल्ली-जयपुर तक का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह सोना के दाम में ₹510 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,59,300 रुपये पर पहुंच गई है। … Mon, 16 Mar 2026 10:56:18 GMT

  Videos
See all

Dharm Yatra||Spiritual|Umakantanand Saraswati: मंदिरों में देवी का श्रृंगार पुजारी ही क्यों करते है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:12:45+00:00

Rajya Sabha Election 2026 : अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:10:58+00:00

बहरीन को लगातार निशाना बना रहा ईरान! | Shorts | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | Bahrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:10:18+00:00

IDF Massive Attack on Hezbollah LIVE: हिजबुल्लाह पर IDF का अटैक, उड़े चिथड़े! | Iran Israel US war #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers