Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- आयरन डेफिशिएंसी के 12 संकेत:न करें इग्नोर, हो सकता है एनीमिया, इंफेक्शन, डाइट में शामिल करें रेड लीफी ग्रीन्स

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (NFHS-5) के मुताबिक, भारत में 15-49 साल की लगभग 57-59% महिलाओं को एनीमिया यानी खून की कमी है। एनीमिया की मुख्य वजह है- आयरन की कमी। आयरन शरीर के लिए क्रिटिकल (बेहद जरूरी) मिनरल है। आयरन की कमी से शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। लोग इसके शुरुआती संकेतों को अक्सर सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो एनीमिया के खतरे से बचा सकते हैं। रेड लीफी ग्रीन्स (लाल पत्तेदार साग) भी इन्हीं में से एक है। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- आयरन क्या है और ये शरीर में क्या काम करता है? जवाब- आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। शरीर का लगभग 70% आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन के रूप में स्टोर रखता है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स (RBCs) में मौजूद प्रोटीन है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर उसे पूरे शरीर में पहुंचाता है। ब्लड में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन सप्लाई घट जाती है। इससे थकान, कमजोरी और एनीमिया हो सकता है। आयरन शरीर में कौन से जरूरी काम करता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- प्लांट-बेस्ड आयरन और एनिमल-बेस्ड आयरन में क्या अंतर है? जवाब- प्लांट-बेस्ड आयरन को ‘नॉन-हीम आयरन’ कहा जाता है, यानी जो हरी सब्जियों, दालों और अनाज में पाया जाता है। शरीर इसे धीरे-धीरे अवशोषित करता है। आयरन के अच्छे अवशोषण के लिए विटामिन C से भरपूर फूड्स लेना जरूरी होता है। हालांकि, एनिमल-बेस्ड आयरन (हीम आयरन) यानी मांस, मछली और अंडे से मिलने वाला आयरन आसानी से अवशोषित हो जाता है। सवाल- महिलाओं में आयरन डेफिशिएंसी ज्यादा क्यों होती है? जवाब- इसकी वजह ये है कि महिलाओं के जीवन के अलग-अलग चरणों (जैसे पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग) में उनकी बॉडी को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक आयरन की जरूरत होती है। पॉइंटर्स से मुख्य कारणों को समझिए- सवाल- किन महिलाओं को आयरन डेफिशिएंसी का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ महिलाओं को आयरन की जरूरत ज्यादा हो सकती है। जैसेकि- सवाल- आयरन डेफिशिएंसी के क्या संकेत हैं? जवाब- आयरन की कमी धीरे-धीरे शरीर पर असर डालती है। शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो एनीमिया की स्थिति बन सकती है। सभी लक्षण नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- आयरन डेफिशिएंसी के हेल्थ रिस्क क्या हैं? जवाब- लंबे समय तक आयरन की कमी शरीर के कुछ जरूरी अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स क्या हैं और इनमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स यानी लाल पत्तेदार साग ऐसी सब्जियां हैं, जिनकी पत्तियां लाल या बैंगनी रंग की होती हैं। इनमें नेचुरल पिगमेंट (एंथोसायनिन) के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें चौलाई के पत्ते (अमरनाथ), लाल पालक और चुकंदर के पत्ते शामिल हैं। ये खासतौर पर आयरन सपोर्ट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स से हमें डेली जरूरत का कितना प्रतिशत आयरन मिल सकता है? जवाब- 300 ग्राम रेड लीफी ग्रीन्स में करीब 3.71 mg आयरन होता है। इससे डेली जरूरत का लगभग 20% से 45% हिस्सा पूरा हो सकता है। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, आयरन की डेली की जरूरत उम्र और जेंडर के अनुसार बदलती है। जैसेकि- सवाल- क्या रेड लीफी ग्रीन्स रोज खा सकते हैं? जवाब- हां, रेड लीफी ग्रीन्स रोज खाई जा सकती हैं, बशर्ते इन्हें संतुलित मात्रा में और अच्छी तरह धोकर व पकाकर खाया जाए। रोजाना सेवन से आयरन, फोलेट और फाइबर मिलता है। हालांकि, जिन लोगों को किडनी स्टोन या ऑक्सलेट की समस्या है, उन्हें पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके नियमित सेवन के कई फायदे हैं। सभी बेनिफिट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स को रोजमर्रा की डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स के अलावा और कौन से फूड्स आयरन रिच होते हैं? जवाब- कई वेज और नॉनवेज फूड्स आयरन के अच्छे सोर्स हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए आयरन के सोर्स नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए सवाल- क्या सिर्फ डाइट से आयरन की कमी पूरी हो सकती है? जवाब- आमतौर पर आयरन की कमी संतुलित और आयरन-रिच डाइट से पूरी हो सकती है। लेकिन एनीमिया जैसी गंभीर स्थिति में केवल खानपान पर्याप्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में सप्लीमेंट की जरूरत हो सकती है। सवाल- किन स्थितियों में आयरन सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ती है? जवाब- आयरन सप्लीमेंट की जरूरत तब पड़ती है, जब केवल खानपान से कमी पूरी न हो। डॉक्टर कुछ स्थितियों में ब्लड टेस्ट के आधार पर सप्लीमेंट लिख सकते हैं- सवाल- आयरन डेफिशिएंसी का पता कैसे चलता है? जवाब- आयरन की कमी का पता आमतौर पर इसके लक्षणों और ब्लड टेस्ट से चलता है। डॉक्टर आमतौर पर इन टेस्ट्स की सलाह देते हैं- सवाल- आयरन डेफिशिएंसी होने पर कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए? जवाब- कुछ स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है- ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- बीन्स खाने से लंबी होती है उम्र: सॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, जानें किसे नहीं खाना चाहिए साल 2023 में ‘एडवांस इन न्यूट्रिशन’ जर्नल में पब्लिश एक मेटा-एनालिसिस के मुताबिक, रोज 50 ग्राम बीन्स खाने से समय से पहले मौत का जोखिम लगभग 6% तक कम हो जाता है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

OPINION: 15 दिन, 15 देश और टू-द-पॉइंट बात, ईरान जंग के बीच जयशंकर ने कैसे मथ दी दुन‍िया

ईरान युद्ध ने भारत को एक मुश्क‍िल मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ज‍िस तरह इससे न‍िपटने के ल‍िए हर मोर्चे खोल रखे हैं, वह भी अभूतपूर्व है. 15 द‍िन में 15 से ज्‍यादा देशों के नेताओं से बातचीत इसका सबूत है.

Continue reading on the app

  Sports

'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे...पाकिस्तान क्रिकेट की तो सोचो', बांग्लादेश से हार पर फूटा दिग्गज का गुस्सा

kamran akmal on pak vs ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। टी20 विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश ने उसे वनडे सीरीज में हरा दिया। इससे टीम की चौतरफा आलोचना हो रही। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस फीके प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी टीम को हरा ही नहीं पाएंगे तो क्या चोरी करके आईसीसी ट्रॉफी घर लेकर आएंगे। 

एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

अब हम नीदरलैंड्स से भी हार जाएंगे: अकमल
अकमल ने कहा,'हालत ऐसी है कि अब नीदरलैंड्स भी हमारे खिलाफ सीरीज खेलना चाहेगा। हमें हराकर टेस्ट स्टेटस पाना चाहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट की अब यही हालत है। यह एक अच्छी पिच थी। आपने पहले बॉलिंग क्यों चुनी? वे आज आसानी से 350 रन बना सकते थे। लिटन दास आखिर में धीरे खेले और फिर भी उन्होंने 290 रन बनाए, फिर भी हम हार गए।'

'पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में तो सोचो'
अकमल ने 2025 एशिया कप ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। तुमने इसका मजाक बना दिया है। जब तुम टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीतोगे, तो तुम कैसे आगे बढ़ोगे? अगर तुम मैचों में टीमों को नहीं हराओगे, तो क्या अब तुम ICC ट्रॉफी चुराकर घर लाओगे?'

अकमल का ये गुस्सा पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 11 रन से मिली हार के बाद निकला है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से गंवा दी। मैच की अगर बात करें तो बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने शतक ठोका था। उन्होंने 98 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सैफ हसन के साथ 105 रन की साझेदारी की थी। हसन ने भी 36 रन जोड़े थे। इसके बाद लिटन दास (41) और तौहीद हृदय ने भी 48 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली। 

291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब थी। एक समय टीम ने 82 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलमान अली ने 98 गेंद में 106 रन की पारी खेल पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। लेकिन, 48वें ओवर में उनका आउट होना निर्णायक साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद तक 279 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच गंवा बैठी। 

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट लिए और मुस्तफिजुर रहमान को 3 सफलताएं मिलीं। एक टेलीविज़न शो में हार पर रिएक्शन देते हुए, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन और फैसले लेने के तरीके पर तीखा हमला किया।

Mon, 16 Mar 2026 11:17:20 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War News Updates: Donald Trump की अपील पर Japan का आया बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:30:56+00:00

News Ki Pathshala Live : Iran ने परमाणु इंतकाम का ऐलान किया, टेंशन में Trump ? |Iran Israel Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:14:26+00:00

Uproar In Rajya Sabha LIVE: LPG संकट को लेकर राज्यसभा में जोरदार हंगामा | Budget Session 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:18:50+00:00

Iran Israel War: 'बीबी अभी जिंदा है...', मौत की अफवाहों के बीच Benjamin Netanyahu का मजेदार Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T06:29:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers