Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: तापमान के कारण बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. आने वाले 3 से 4 दिन बादल छाए रहने वाले हैं. इससे हीटवेव और गर्मी का असर कम हो सकता है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर 15 से 17 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी. इस दौरान बारिश होने की संभावना है. उधर, पहाड़ों पर भी आने वाले 24 घंटे में विक्षोभ का असर रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. 

इस दौरान मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार, सोमवार और मंगलवार तक दक्षिण भारत के कुछ भागों में मौसम बदलने की आशंका है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में आंधी तूफान के साथ तेजी बारिश आने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, मौसम में आई तब्दीली प्री मानसून के संकेत की तरह है. लगातार गर्मी और हीटवेव के बीच महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ भागों में बादल ढके नजर आने वाले हैं. 

यूपी ​में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, ये राज्य के कुछ भागों पर असर डालेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम में बदलाव से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है. आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. यहां पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की. सुबह ठंडी हवाओं के साथ गिरी बौछारों से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम में अचानक आए बदलाव से पूरे एनसीआर में मौसम ठंडा और सुहावना हो गया. 

आने वाले कुछ घंटों में आईएमडी (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली गिरने और मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में येलो अलर्ट को जारी किया गया है. आईएमडी के तहत अगले  2 दिन तक बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है.

Continue reading on the app

हिजबुल्लाह का दावा: उत्तरी इजरायल में राफेल रक्षा परिसर पर रॉकेट से क‍िया हमला

बेरूत, 15 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने रविवार को दावा किया कि उसने उत्तरी इजरायल में स्थित एक सैन्य औद्योगिक परिसर पर रॉकेटों की बौछार की।

संगठन के अनुसार, यह हमला इजरायल की सरकारी रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स के परिसर को निशाना बनाकर किया गया, जिसे उसने लेबनान और उसके लोगों की रक्षा के लिए की गई कार्रवाई बताया।

हिजबुल्लाह के इस दावे पर फि‍लहाल इजरायल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इससे पहले रविवार को इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा था कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया।

हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का दावा भी किया, क्योंकि अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है।

अलग-अलग बयानों में संगठन ने कहा कि ये हमले इजरायली आक्रामकता के जवाब में किए गए, जिसमें बेरूत के दक्षिणी उपनगरों सहित लेबनान के दर्जनों शहरों और कस्बों को निशाना बनाया गया।

संगठन ने यह भी कहा कि उसने उत्तरी इजरायल में नाहरिया नामक इजरायली बस्ती और माअलोट-तारशिहा क्षेत्र में स्थित एक वायु रक्षा प्रणाली पर रॉकेटों की बौछार की।

हिजबुल्लाह के अनुसार, उसके लड़ाकों ने लेबनानी सीमा के सामने स्थित मेइस एल जबल कस्बे के पास जबियाह बिंदु पर इजरायली सैनिकों की मौजूदगी वाले स्थानों पर तथा कफर युवल बस्ती के उत्तर में हद्बत अल-अजल की स्थिति पर भी गोलाबारी की।

संगठन ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के सीमा कस्बे अदाइसेह के बाहरी इलाके खल्लेत अल-महाफिर में जमा इजरायली सैनिकों तथा अवीविम बैरकों को भी भारी रॉकेट हमले का निशाना बनाया गया। इसके अलावा, उत्तरी इजरायल के क्रायोट क्षेत्र के उत्तर में स्थित राफेल मिलिट्री इंडस्ट्रीज कॉम्प्लेक्स पर भी हमला किया गया।

हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया कि उसने अदाइसेह के पास इजरायली सैन्य वाहनों पर ड्रोन हमला किया और तेल अवीव से लगभग 140 किमी दक्षिण में स्थित पालमाचिम हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया।

तनाव 28 फरवरी के बाद तेज हो गया, जब इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त हमले किए, जिनमें लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल थे।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल, जॉर्डन, इराक और उन खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।

यह संघर्ष लेबनान तक भी फैल गया है। इजराइली सेना ने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके कारण 2 मार्च से अब तक 800 से अधिक लोग मारे गए हैं और दो हजार से अधिक घायल हुए हैं, जबकि सीमा पार हिजबुल्लाह के साथ लगातार झड़पें जारी हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI के अवॉर्ड सेरेमनी में राहुल द्रविड़ को क्यों आई अपनों की याद? तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

Rahul Dravid Lifetime Achievement Award: राहुल द्रविड़ को नई दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. यह खास सम्मान भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया. इस खास मौके पर द्रविड़ ने अपने पिता, मां और पत्नी को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस काबिल बनाने में उनका अहम योगदान रहा है. अवॉर्ड सेरेमनी में द्रविड़ की मां और पत्नी भी मौजूद थीं. Mon, 16 Mar 2026 00:20:30 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान ने परमाणु इंतकाम का ऐलान किया ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:49:52+00:00

Tamil Nadu चुनाव से पहले Vijay-BJP गठबंधन की चर्चा तेज #tamilnadu #election #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:00:42+00:00

Assembly Polls 2026: जानिए आपके राज्य में कब है वोटिंग? | West Bengal, TN, Kerala, Assam, Puducherry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:15:02+00:00

Bengal अस्मिता को लेकर Sangit K. Ragi ने पूछा सवाल #westbengal #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:49:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers