Responsive Scrollable Menu

सलमान खान के बाद अब Badshah निशाने पर, Lawrence Bishnoi गैंग ने दी 'सिर में गोली' मारने की धमकी

अपने नए गाने 'टटरी' को लेकर  मुसीबत में फंसे मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की ओर से दी गई है। बता दें, बादशाह पहले से ही अपने इस विवादित गाने की वजह से सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ सदस्यों ने बादशाह को सीधी चेतावनी दी है। यह पोस्ट 'रणदीप मलिक अनिल पंडित' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस नोट में दावा किया गया है कि बादशाह को पहले फोन पर भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
 

इसे भी पढ़ें: Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ


पुरानी घटनाओं का भी किया जिक्र

इस धमकी भरे पोस्ट में न केवल बादशाह को निशाना बनाया गया, बल्कि हाल ही में पानीपत में हुई एक गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी ली गई है। इसके अलावा, पोस्ट में साल 2024 की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा गया कि एक क्लब में बादशाह को डराने की कोशिश की गई थी, जो केवल एक 'ट्रेलर' या चेतावनी थी।

पोस्ट के अंत में लिखा था, 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।'
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives


गाने के बोल पर मचा है बवाल

बादशाह का गाना 'टटरी' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। कई दर्शकों का कहना है कि गाने के बोल और दिखाए गए दृश्य समाज के लिए सही नहीं हैं और बेहद आपत्तिजनक हैं। इसी आलोचना के बीच गैंग की धमकी ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Continue reading on the app

Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान की शादी का मामला अब कानूनी उलझनों में फंसता नजर आ रहा है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हो सकती हैं और इस पूरी शादी के पीछे दस्तावेजों की हेराफेरी की गई है।

उम्र की जांच की मांग

निर्देशक सनोज मिश्रा इस मामले की तह तक जाने के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंचे हैं, जहां वे मोनालिसा के परिवार वालों से मिल रहे हैं। मिश्रा का कहना है कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल थी। उन्होंने मांग की है कि सच सामने लाने के लिए मोनालिसा का मेडिकल टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर वह नाबालिग पाई जाती हैं, तो फरमान खान और इस शादी को कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives


शादी के पीछे 'बड़ी साजिश' का आरोप

सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि इस शादी को एक सोची-समझी योजना के तहत 'सच्चे प्यार' की कहानी बनाकर प्रचारित किया गया। उनका दावा है कि मोनालिसा अपने पिता के साथ केरल से महेश्वर जा रही थीं, लेकिन अचानक उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बहुत जल्दबाजी में एक मंदिर में शादी करा दी गई। निर्देशक ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी जल्दी मैरिज सर्टिफिकेट कैसे जारी कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Thailand Vacation पर सास के साथ दिखीं Parineeti Chopra, Raghav संग शेयर की Family Pics


नेताओं की मौजूदगी पर उठाए सवाल

निर्देशक ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस शादी के दौरान सत्ताधारी दल के कुछ बड़े नेता और मंत्री भी वहां मौजूद थे। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम को जानबूझकर 'रियल केरल स्टोरी' की तरह पेश करने की कोशिश की गई है। मिश्रा का मानना है कि उनकी फिल्म को रोकने और एक खास तरह का माहौल बनाने के लिए इस पूरे मामले को हवा दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

'अगर हमें पहला मिला तो पहला ही उड़ा देंगे', संजू सैमसन ने बताया वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का किस्सा-VIDEO

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को स्टेज पर बुलाया गया। इस बीच संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का किस्सा बताया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Sun, 15 Mar 2026 23:12:54 +0530

  Videos
See all

Iran War Updates: क्या Iran के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei वाकई सलामत हैं? | Tehran | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:34:34+00:00

तेंदुए के हमले का ये वीडियो आपके डरा देगा! #LeopardAttack #WildlifeAttack #ViralVideo #shockingvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:30:59+00:00

Garhwa में राजस्व कर्मचारी का कर दिया तबादला #transfer #shorts #viralvideo #aajtak #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:34:09+00:00

Harish Rana का आखिरी वीडियो आपको कर देगा भावुक #harishrana #viralvideo #viral #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:31:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers