Responsive Scrollable Menu

Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान की शादी का मामला अब कानूनी उलझनों में फंसता नजर आ रहा है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हो सकती हैं और इस पूरी शादी के पीछे दस्तावेजों की हेराफेरी की गई है।

उम्र की जांच की मांग

निर्देशक सनोज मिश्रा इस मामले की तह तक जाने के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंचे हैं, जहां वे मोनालिसा के परिवार वालों से मिल रहे हैं। मिश्रा का कहना है कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल थी। उन्होंने मांग की है कि सच सामने लाने के लिए मोनालिसा का मेडिकल टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर वह नाबालिग पाई जाती हैं, तो फरमान खान और इस शादी को कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives


शादी के पीछे 'बड़ी साजिश' का आरोप

सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि इस शादी को एक सोची-समझी योजना के तहत 'सच्चे प्यार' की कहानी बनाकर प्रचारित किया गया। उनका दावा है कि मोनालिसा अपने पिता के साथ केरल से महेश्वर जा रही थीं, लेकिन अचानक उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बहुत जल्दबाजी में एक मंदिर में शादी करा दी गई। निर्देशक ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी जल्दी मैरिज सर्टिफिकेट कैसे जारी कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Thailand Vacation पर सास के साथ दिखीं Parineeti Chopra, Raghav संग शेयर की Family Pics


नेताओं की मौजूदगी पर उठाए सवाल

निर्देशक ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस शादी के दौरान सत्ताधारी दल के कुछ बड़े नेता और मंत्री भी वहां मौजूद थे। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम को जानबूझकर 'रियल केरल स्टोरी' की तरह पेश करने की कोशिश की गई है। मिश्रा का मानना है कि उनकी फिल्म को रोकने और एक खास तरह का माहौल बनाने के लिए इस पूरे मामले को हवा दी गई है।

Continue reading on the app

16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है वीवो का नया फोन, Pad 6 Pro को लेकर भी बड़ा खुलासा

वीवो जल्द ही वीवो X300 Ultra, वीवो X300s स्मार्टफोन और वीवो Pad 6 Pro टैबलेट लॉन्च कर सकती है. लीक के मुताबिक लॉन्च इवेंट 30 मार्च को हो सकता है और बिक्री 3 अप्रैल से शुरू हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

ये क्या... रोहित नहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? अचानक क्यों मचा बवाल

shubman gill broadcaster makes huge blunder: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. शुभमन ने दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि मंधाना ने पांचवीं बार यह सम्मान जीतकर इतिहास रचा. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान ब्रॉडकास्टर ने गिल को 'चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान' दिखाकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड और ब्रॉडकास्टर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. Sun, 15 Mar 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

अभिषेक ने अक्षय कुमार से किया बड़ा वादा #shorts #akshaykumar #abhisheksharma #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:00:35+00:00

Kullu: बर्फबारी के बाद फंसे सैलानी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी #kullu #snowfall #himachalpradesh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:00:39+00:00

Iran-US War: होर्मुज में अकेले पड़े Trump? क्या Russia-China ने मदद से किया इंकार? | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:00:44+00:00

CM Rekha Gupta की डांस का वीडियो वायरल #rekhagupta #delhinews #videoviral #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:50:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers