Responsive Scrollable Menu

रूस ने 27 यूक्रेनी ड्रोन मारने का क‍िया दावा

मॉस्को, 15 मार्च (आईएएनएस)। रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर चलाए गए बड़े पैमाने के हमले में 170 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 27 सीधे मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार रात से रविवार सुबह तक विभिन्न क्षेत्रों में वायु रक्षा ने इन ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट किया।

मॉस्को के मेयर सेर्गेई सोब्यानिन ने सोशल मीडिया चैनल पर बताया क‍ि मॉस्को की ओर जा रहे 27 ड्रोन को रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने मार गिराया।

रूस की नागरिक विमानन प्राधिकरण रोसवियात्सिया के अनुसार, मॉस्को के वनुकोवो एयरपोर्ट और कालुगा क्षेत्र के कालुगा एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। ये प्रतिबंध उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक थे।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी बलों ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऊर्जा और परिवहन अवसंरचना पर, लंबी दूरी के ड्रोन के प्रशिक्षण और लॉन्च में शामिल साइटों पर, और यूक्रेनी सशस्त्र बलों और विदेशी भाड़े के अस्थायी तैनाती स्थलों पर हमले किए।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन की ओर लगभग 430 ड्रोन और कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं। उन्होंने मिसाइल आपूर्ति पर समझौतों को तेज करने और वायु रक्षा मिसाइलों के उत्पादन के लिए आग्रह किया।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, रूसियों ने विभिन्न प्रकार के लगभग 430 ड्रोन और एक महत्वपूर्ण संख्या में मिसाइलें लॉन्च कीं। केवल 13 बैलिस्टिक मिसाइलें ही थीं, और इस हमले में कुल मिसाइलें 68 थीं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से 58 मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया।

पोस्ट में आगे कहा गया कि इस तरह के हमले एयर डिफेंस की अहमियत की याद दिलाते हैं और कहा गया, रूसी हमलों की हर ऐसी रात हमारे सभी पार्टनर्स को याद दिलाती है कि एयर डिफेंस और उनके लिए मिसाइलें असल में रोज की जरूरत हैं। मिसाइल आपूर्ति पर प्रत्येक समझौता इंतजार नहीं कर सकता। सब कुछ जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। वायु रक्षा मिसाइलों के उत्पादन को बढ़ाने के हमारे समझौते एक महत्वपूर्ण दिशा हैं, और इस दिशा पर सौ प्रतिशत ध्यान देना आवश्यक है।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस मध्य पूर्व में युद्ध का लाभ उठाकर यहां, यूरोप में और यूक्रेन में और अधिक विनाश करने की कोशिश करेगा। यही कारण है कि हमें खतरे के वास्तविक स्तर के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए और उसी अनुसार तैयारी करनी चाहिए। यूरोप में हमें वायु रक्षा मिसाइलों का उत्पादन विकसित करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से उन मिसाइलों के लिए जो बैलिस्टिक खतरों का मुकाबला करने में सक्षम हैं, साथ ही अन्य सभी प्रणालियों के लिए जो जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, चाहे दुनिया के किसी अन्य हिस्से में कुछ भी हो रहा हो। यूरोप इस स्तर की विश्वसनीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है। उन सभी का धन्यवाद जो मदद कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हेल्थ टिप्स: खतरनाक है बीपी की अनदेखी, इन 5 आसान उपायों से करें कंट्रोल

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय की अनियमित जीवनशैली में सेहत की अनदेखी लाजमी है। ऐसे में शरीर कई बीमारियों की जद में आसानी से आ जाता है। ऐसी दिखने में सामान्य लेकिन गंभीर शारीरिक समस्या का नाम ब्लड प्रेशर है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ब्लड प्रेशर कई गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का प्रमुख कारण है। यह हाई ब्लड प्रेशर तो साइलेंट किलर कहलाता है क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन अनियंत्रित रहने पर हृदयाघात, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, लो ब्लड प्रेशर को धीमा जहर भी कहा जाता है।

एनएचएम के दिशानिर्देशों के अनुसार, समय पर जांच और सही उपाय अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। उच्च रक्तचाप की अनदेखी खतरनाक है क्योंकि यह धीरे-धीरे धमनियों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की समस्या बढ़ती है।

एनएचएम रक्तचाप कंट्रोल करने के सरल और प्रभावी उपाय भी सुझाता है, जिसके अनुसार-

दवा समय पर और डॉक्टर के अनुसार लें: दवा कभी न छोड़ें। डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज और समय का सख्ती से पालन करें। शुरुआत में अम्लोडिपाइन जैसी दवाएं आम हैं। दवा के साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी हैं।

रोजाना ब्लड प्रेशर मापें: घर पर या हेल्थ सेंटर पर नियमित जांच कराएं। सुबह और शाम मापें। इससे स्थिति पर नजर रखी जा सकती है और डॉक्टर को जल्दी जानकारी मिलती है।

अधिक नमक का सेवन न करें: रोजाना नमक 5 ग्राम (एक चम्मच) से कम रखें। पैकेज्ड फूड, अचार, चिप्स और बाहर का खाना कम करें। नमक कम करने से बीपी गिर सकता है।

पर्याप्त पानी पिएं: दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन से बीपी प्रभावित होता है। पानी शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालने में मदद करता है।

नियमित व्यायाम करें: रोज 30-45 मिनट ब्रिस्क वॉक, साइकिलिंग, योग या हल्का एक्सरसाइज करें। इससे वजन नियंत्रित रहता है और बीपी कम हो सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण बातों का भी ध्यान रखें जैसे वजन नियंत्रित रखें, धूम्रपान छोड़ें, शराब कम करें, फल-सब्जियां ज्यादा खाएं, तनाव कम करने के लिए ध्यान-योग करें। नियमित जांच और जीवनशैली बदलाव से उच्च रक्तचाप को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि बीपी अनियंत्रित है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल का सपना 2027 वर्ल्ड कप हो अपना, कप्तान ने भरी हुंकार, जानें क्या कहा

Shubman Gill on ODI World Cup 2027: भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बीसीसीआई अवॉर्ड्स 2026 के दौरान कहा कि टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप को जीतना है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाला है. भारत ने 2023 में अपने घर में खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सका. टीम इंडिया इस हार का गम 2027 में मिटाना चाहेगी. Sun, 15 Mar 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

Kullu में बर्फबारी, 40-50 टूरिस्ट फंसे #himachalpradesh #kullu #tourist #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:42:48+00:00

Bihar News : मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर क्या कहा ? #maithilithakur #hindinews #aajkitazakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:29:25+00:00

Iran Israel War: 1 बजते ही ईरान ने कतर में ड्रोन हमला किया तेज! Netanyahu | Trump | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:30:05+00:00

Akhilesh Yadav ने कहा- Tamil Nadu में DMK की सरकार आ रही है #akhileshyadav #tamilnadu #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers