Responsive Scrollable Menu

Meen Sankranti 2026: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, मीन संक्रांति पर जानें Puja का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसको संक्रांति कहा जाता है। आज यानी की 15 मार्च 2026 को मीन संक्रांति मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मीन संक्रांति का दिन दान-पुण्य, आध्यात्मिक साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन श्रद्धा और भक्ति के अलावा पूजा-पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है।

संक्रांति का मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक 15 मार्च 2026 की सुबह 01:08 मिनट पर सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश को ही मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरूआत हो जाती है, जोकि करीब 1 महीने तक चलता है।

स्नान-दान का महत्व

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक संक्रांति के समय सूर्य का प्रभाव विशेष रूप से सक्रिय होता है। इसलिए इस दिन स्नान-दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि पवित्र नदी या घर में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन दान करने से जातक के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

खरमास की शुरुआत

मीन संक्रांति के साथ ही खरमास की शुरूआत हो जाती है। इस अवधि में गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह और नए कार्यों व मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस समय दान-पुण्य, पूजा पाठ और धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है।

Continue reading on the app

इंदौर में सनातनी क्रिकेट लीग पर कांग्रेस नेता ने उठाई आपत्ति, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की

शहर में गुरुवार से शुरू हुई ‘सनातन प्रीमियर लीग’ (एसपीएल) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि खेल को धर्म के आधार पर आयोजित करना …

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से क्यों ‘जलते’ हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी? संजू सैमसन ने खोली पोल

Sanju Samson And Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ये जोड़ी हाल ही में एक साथ एक मंच पर नजर आई, इस दौरान संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया. Sun, 15 Mar 2026 10:47:20 +0530

  Videos
See all

IndiGo Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने रोकी Dubai की सभी Flights! #shorts #dubai #indigoairlines #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:26:35+00:00

Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी | UAE | Travel Alert | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:23:39+00:00

UPPolice : SI भर्ती सवाल: डिप्टी CM ने दिए जांच का आदेश #sibharti #sipaperleak #policenews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:22:18+00:00

kolkata News | 'घुसपैठियों का साथ देने वाली सरकार को हटाएगी जनता' | #ytshorts #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:24:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers