Responsive Scrollable Menu

कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलान

IPL 2026: देश और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. आईपीएल 2026 का शुरुआती यानी की पहले फेज का शेड्यूल आ चुका है. अब आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल कब जारी किया जाएगा. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो अब इस बारे में बड़ी अपडेट सामने आई है. आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल कब सामने आएगा, इसके बारे में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजवी शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. 

कब जारी होगा आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

राजीव शुक्ला ने बता दिया है कि, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का पूरा शेड्यूल कब जारी किया जाएगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में बड़ा ऐलान किया है. शुक्ला ने एएनआई के साथ बात करते हुए बता दिया कि आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल कब जारी किया जाएगा. 

दरअसल, भारत के 5 राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं. आईपीएल के मैच बंगाल में कोलकाता में होंगे, वहीं तमिलनाडु में चेन्नई में होंगे. केरल के तिरुवनंतपुरम में होंगे. तो वहीं असम के गुवाहाटी में होंगे. 

इन राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया था. आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक कुल 20 मकुाबले खेले जाएंगे. इन मैचों के लिए देश भर के 10 वेन्य को चुना गया है.

राजीव शुक्ला ने बताया कि कब पूरे शेड्यूल का करेंगे ऐलान

अब राजीव शुक्ला ने बता दिया कि आईपीएल 2026 के आगे का शेड्यूल कब जारी होगा. चुनाव आयोग आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव शेड्यूल की घोषणा कर सकता है. इस पर बात करते हुए राजीव शुक्ला ने एएनआई से कहा कि, 'अगर घोषणा होने वाली है तो यह अच्छी बात है. तारीखों की घोषणा के बाद हम IPL का पूरा शेड्यूल जारी कर पाएंगे'.

आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का होगा ऐलान

दरअसल, आज यानी 14 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग (ECI) शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके बाद बीसीसीआई के आदेश के अनुसार आईपीएल के आगे की शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है.

आईपीएल 2026 के 20 मैचों का शेड्यूल 

क्रम तारीख मैच समय वेन्यू
1 28 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
2 29 मार्च, रविवार मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे मुंबई
3 30 मार्च, सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
4 31 मार्च, मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर
5 1 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
6 2 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे कोलकाता
7 3 अप्रैल, शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
8 4 अप्रैल, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दिल्ली
9 4 अप्रैल, शनिवार गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
10 5 अप्रैल, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
11 5 अप्रैल, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
12 6 अप्रैल, सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
13 7 अप्रैल, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
14 8 अप्रैल, बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे दिल्ली
15 9 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
16 10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
17 11 अप्रैल, शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे मुल्लांपुर
18 11 अप्रैल, शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
19 12 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस दोपहर 3:30 बजे लखनऊ
20 12 अप्रैल, रविवार मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे मुंबई

आईपीएल 2026 के मैचों के वेन्यू

क्रम शहर स्टेडियम
1 बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
2 अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम
3 गुवाहाटी एसीए स्टेडियम
4 कोलकाता ईडन गार्डंस
5 चेन्नई एमए चिदम्बरम स्टेडियम
6 लखनऊ इकाना स्टेडियम
7 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
8 हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
9 मुंबई वानखेड़े स्टेडियम
10 मुल्लांपुर न्यू पीसीए स्टेडियम

ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित, विराट और धोनी तोड़ेंगे आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इन 2 दिग्गजों को पछाड़कर हासिल करेंगे खास उपलब्धि

Continue reading on the app

क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ट्रंप की अपील पर आई प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि यूएस होर्मुज स्ट्रेट में युद्धपोत उतारने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य देशों से भी ऐसा करने की अपील की। ऐसे में चीन और ब्रिटेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की इस अपील पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

चीन और ब्रिटेन, दोनों ही देशों में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की कि वे स्ट्रेट में वॉरशिप भेज रहे हैं या नहीं। वॉशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने अमेरिकी मीडिया को यह नहीं बताया कि देश इस इलाके में नेवल एसेट्स तैनात करने का प्लान बना रहा है या नहीं।

चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि चीन दुश्मनी को तुरंत रोकने की मांग करता है, और सभी पक्षों की जिम्मेदारी है कि वे स्थिर और बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करें।

बयान के आखिर में कहा गया, “मिडिल ईस्ट के देशों के एक सच्चे दोस्त और रणनीतिक साझेदार के तौर पर, चीन लड़ाई में शामिल पार्टियों समेत संबंधित पार्टियों के साथ बातचीत को मजबूत करता रहेगा और तनाव कम करने और शांति बहाल करने में एक रचनात्मक भूमिका निभाएगा।”

इसी तरह, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूके अभी अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ इस इलाके में शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विकल्पों पर बात कर रहा है।

बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, कई देश, खासकर वे जो ईरान की होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर वॉरशिप भेजेंगे। हमने पहले ही ईरान की 100 प्रतिशत सैन्य क्षमता को खत्म कर दिया है, लेकिन उनके लिए इस वॉटरवे पर या इसमें कहीं भी एक-दो ड्रोन भेजना, माइन गिराना, या क्लोज रेंज मिसाइल गिराना आसान है, चाहे वे कितने भी बुरी तरह हार गए हों।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया, ब्रिटेन और दूसरे देश, जो इस बनावटी रुकावट से प्रभावित हैं, इस इलाके में शिप भेजेंगे ताकि होर्मुज स्ट्रेट को अब एक ऐसे देश से खतरा न रहे जिसका सिर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। किसी न किसी तरह, हम जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और फ्री कर देंगे।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की योजना पूरे मध्य पूर्व पर कब्जा करने और इजरायल को पूरी तरह से नष्ट करने की थी। ईरान की ही तरह उसकी वो योजनाएं भी अब खत्म हो चुकी हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

FIH महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर फाइनल में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने छीना गोल्ड मेडल

England beat India : इंग्लैंड की टीम के हाथों भारतीय महिला टीम को एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इंग्लिश टीम ने दो गोल मारे जबकि भारतीय टीम की तरफ से एक भी गोल नहीं हुआ. हालांकि इस हार से पहले ही भारत ने वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया था. Sun, 15 Mar 2026 11:38:30 +0530

  Videos
See all

Israel Attack On Iran Airport:मेहराबाद एयरपोर्ट पर अटैक, रीफ्यूलिंग विमान ध्वस्त | #ytshorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T06:07:03+00:00

UP News : देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का भंडाफोड़ #deorianews #draculagang #upcrime #shorts #ytshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T06:16:50+00:00

Israel Attack On Iran | इजरायल ने ईरान में कार्रवाई का साझा किया वीडियो | #ytshorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T06:29:31+00:00

America Attack On Iran | World News | Breaking News: America ने Iran पर किया हमला | US-Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T06:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers