Responsive Scrollable Menu

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बीच नहीं होती सियासी बात, घर में राजनीतिक चर्चा पर 6 साल पहले लग गया था फुल स्टॉप

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प राज साझा किया. उन्होंने बताया कि आखिर वह डिनर टेबल पर अपनी लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ राजनीतिक चर्चा करने से परहेज क्यों करते हैं. अक्षय का मानना है कि घर में शांति बनाए रखने और खुशनुमा माहौल के लिए कुछ विषयों से दूरी जरूरी है. उनका कहना है कि 6 साल पहले ही उन्होंने पत्नी ट्विंकल से पॉलिटिक्स पर चर्चा करना बंद कर दिया था.

Continue reading on the app

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद

कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में 'ऑपरेशन DIGGI-2' के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। वहीं, पुंछ में जारी 'ऑपरेशन शेरी कलां' के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे। सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका।

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC: 'कोई टीम ICC से बड़ी नहीं...' टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश-पाकिस्तान विवाद पर जय शाह की चुप्पी टूटी

Jay Shah on T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले काफी सियासी और क्रिकेटिंग हलचल देखने को मिली थी। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पहली बार पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने साफ कहा कि कोई भी टीम या देश संगठन से बड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि तमाम विवादों के बावजूद यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल टूर्नामेंट में से एक रहा।

बांग्लादेश के फैसले से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उस समय की अंतरिम बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यात्रा नहीं करेगी।

बीसीबी ने ICC से मांग की कि बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय सह-मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। उनका तर्क था कि सुरक्षा को लेकर चिंता है। हालांकि ICC ने अपनी सुरक्षा जांच के बाद साफ कहा कि भारतीय वेन्यू पर न के बराबर सुरक्षा खतरा है। इसके बाद आईसीसी बोर्ड में वोटिंग हुई, जिसमें 14-2 के बड़े अंतर से फैसला लिया गया कि टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं बदलेगा।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिला मौका
जब बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा, तो आईसीसी को मजबूरी में उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करना पड़ा। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर सियासी बयानबाजी शुरू कर दी।

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के नेतृत्व में पहले यह घोषणा की गई कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के निर्देश का हवाला देकर लिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद पाकिस्तान बोर्ड ने यू-टर्न लिया और मैच खेलने का फैसला कर लिया।

कोई देश ICC से बड़ा नहीं: जय शाह
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा,'इस वर्ल्ड कप से पहले काफी चर्चा थी कि कुछ टीमें खेलेंगी या नहीं और टूर्नामेंट कैसे होगा। लेकिन मैं ICC चेयरमैन के तौर पर साफ कहना चाहता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। संगठन सभी टीमों से मिलकर बनता है।'

व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे
जय शाह ने बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि पहली बार इतिहास में 7.2 मिलियन कंकरेन्ट व्यूअर्स दर्ज किए गए। कुल व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए।

उन्होंने एसोसिएट टीमों की भी तारीफ की। शाह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को मुश्किल में डाल दिया। अंत में जय शाह ने भारतीय टीम को संदेश देते हुए कहा कि भविष्य की योजना बनाकर आगे बढ़ते रहना जरूरी है।

Sun, 15 Mar 2026 11:53:07 +0530

  Videos
See all

UP News: UP दारोगा परीक्षा को लेकर भयंकर गरजे ब्राह्मण नेता | SI Exam | Sub Inspector | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:15:02+00:00

Iran Israel US war: इजरायली और अमेरिका का लड़ाकू विमानों से हमला | Breaking News | America | trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:29+00:00

Iran Missile Attack Tel Aviv: Iran ने Tel Aviv पर दागी Missile| #iranwar #telaviv #missileattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:18+00:00

Dehradun : छोटा भाई है हमारा!": Kuldeep की शादी पर चहल का छलका प्यार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers