Responsive Scrollable Menu

रोहित शेट्टी ने शुरू की ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग:20 साल पहले की फिल्म को याद कर बोले- दर्शकों के आशीर्वाद से एंटरटेनमेंट का सफर फिर शुरू

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा क्रेडिट आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन हमने हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखी।” उन्होंने आगे लिखा कि अब उनकी शानदार टीम एक बार फिर नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी उनका मकसद दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करना है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “आपका प्यार और सपोर्ट हमेशा मिला है। अब हमें सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।” दरअसल, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी की खास बात इसकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और स्टारकास्ट रही है। इस सीरीज में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आते रहे हैं। हालांकि ‘गोलमाल 5’ में फाइनल कास्ट क्या होगी, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रोहित शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे एक बार फिर गोलमाल गैंग की मस्ती देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुरानी इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट दर्शकों को कितना हंसाने में कामयाब होता है।

Continue reading on the app

3.10 मिनट का ये गाना, आटो में फूल वॉल्यूम पर बजाते थे ड्राइवर, प्यार में रिजेक्शन झेल चुके आशिकों का फेवरेट

साल 2017 में राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी एक अधूरी शादी और उसके बाद की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी कहानी का सबसे मजबूत हिस्सा बनकर सामने आया था गाना ये गाना. मेरा इंतखाम देखेगी. इस गाने में हीरो का दर्द, गुस्सा और टूटे दिल की कहानी साफ दिखाई देती है. साथ ही टूटे दिल के आशिकी की बदले की भावना भी दिखाई गई है. इस गाने की दर्द भरी लाइनें और इमोशनल म्यूजिक ने दर्शकों को गहराई से जोड़ दिया था. एक वक्त में तो हर ऑटो में ये गाना सुनने को मिल जाता था. आज भी प्यार में रिजेक्शन झेल चुके आशिकों का ये गाना फेवरेट बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

21 साल की उम्र में खेल डाली 365 रन की पारी, सोबर्स ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का बजा डाला था बैंड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गारफील्ड सोबर्स के नाम दर्ज है. महज 21 साल 213 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दे दिया था. साल 1958 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच साबिना पार्क में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की थी. Mon, 16 Mar 2026 17:09:36 +0530

  Videos
See all

ChakraView| Sumit Awasthi: ईरान अब समंदर के नीचे से अमेरिका-इजराइल को फोड़ेगा #usiranwar #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:12:27+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Mojtaba Khamenei का बड़ा ऐलान! America के सामने नहीं झुकेगा Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:08:12+00:00

केरल चुनाव की तारीख पर क्या बोलीं प्रियंका वाड्रा | #priyankagandhi #bjpvscongress #keralaelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:11:51+00:00

LPG Tanker Reached India : 92,700 मीट्रिक टन गैस पहुंचा भारत | LPG Shortage News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers