Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- अब तक 2 नई पार्टियों का ऐलान:जयललिता की करीबी ने बनाई- ऑल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम, शशिकला बोलीं- अलायंस करेंगे

तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इस साल होने वाले चुनाव में दो नई पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। इनमें से एक है एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिझगा वेत्रि कषगम (TVK), जो 234 सीटों पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर चुकी है। दूसरी है तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की करीबी और AIADMK से निष्कासित वीके शशिकला की पार्टी ल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK), जो 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शशिकला ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 13 मार्च को ही किया है। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल ट्री फार्म है। पार्टी के झंडे पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं। शशिकला ने कहा है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनावों के लिए समितियां बनाईं तमिलनाडु चुनावों की तैयारी करते हुए, कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव से जुड़ी कई समितियां बनाईं, जिनमें के सेल्वपेरुंथगाई की अध्यक्षता में एक प्रदेश चुनाव समिति भी शामिल है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्टेट लेवल समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अभियान समिति, चुनाव घोषणापत्र समिति, चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति बनाई है। कांग्रेस ये चुनाव सत्ताधारी पार्टी DMK के साथ गठबंधन में लड़ रही है। DMK ने अपने मुख्य सहयोगी कांग्रेस को 28 सीटें, वाइको की MDMK को चार सीटें, और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा मानिथनेया मक्कल काची को दो-दो सीटें आवंटित की हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Fact Check: क्या संजू सैमसन से जलते हैं शुभमन गिल? वर्ल्ड कप की फोटो में से उनको हटाकर किया पोस्ट

Fact check Shubman Gill remove Sanju Samson: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली जीत पर शुभमन गिल के पोस्ट किए गए फोटो को लेकर बवाल मचा हुआ है. कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर संजू सैमसन को फोटो से हटाकर इसे पोस्ट किया है. जबकि सच्चाई में ऐसा कुछ भी नहीं. तस्वीर के फैक्ट चेक में ये दावा गलत पाया गया. Sat, 14 Mar 2026 14:05:00 +0530

  Videos
See all

ट्रम्प ने ठुकराया खामेनेई का ऑफर, जंग होगी और भयानक? Iran Israel War News | America Iran News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:03:23+00:00

Humayun Kabir Exclusive | Mithun Chakraborty पर तो Humayun Kabir ने तगड़ा बयान दे दिया! | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:06:55+00:00

Iran Israel War: शारजाह में अमेरिकी टैंकर पर हमला | Middle East War | Breaking News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:04:26+00:00

Iran vs Israel: Israel के दिल में Iran का घातक हमला! #shorts #iranisraelwar #missileattack #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:04:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers