Video: देवरानी-जेठानी का सुपरहिट बिजनेस! 10/12 के कमरे में उगा रही सफेद सोना, गांव में ही लगा दी नोटों की झड़ी
Success Women Story: पलायन के दौर में जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड की डिगी पंचायत से स्वरोजगार की एक सुनहरी तस्वीर सामने आई है. यहां रहने वाली देवरानी-जेठानी, संध्या रानी महतो और नीलमणि महतो ने साबित कर दिया है कि मोटी कमाई के लिए घर छोड़ना जरूरी नहीं. महज 10×12 फीट के एक कमरे से शुरू हुआ इनका ऑयस्टर मशरूम का सफर आज हजारों की मासिक आय में बदल चुका है. इस जोड़ी की सफलता का राज है स्मार्ट फार्मिंग. फिलहाल 150 बैग्स के साथ खेती कर रही इन महिलाओं को न तो भारी निवेश की जरूरत पड़ी. न ही घर के कामों से समझौता करना पड़ा. ऑयस्टर मशरूम की खासियत यह है कि इसमें केवल 15-20 दिनों में हल्की सिंचाई (स्प्रे) की जरूरत होती है. गुणवत्ता इतनी शानदार है कि बाजार में इनका मशरूम ₹450 प्रति किलो तक बिक रहा है. जिसकी डिमांड स्थानीय होटलों से लेकर जमशेदपुर शहर तक है. यह कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है जो गांव में रहकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं. संध्या और नीलमणि का संदेश साफ है अगर तकनीक आधुनिक हो और इरादे मजबूत, तो गांव की मिट्टी भी सोना उगल सकती है.
साइबर और स्पेस वॉर की तैयारी, दुश्मन के हर हमले को नाकाम करेगा भारत! AI और ड्रोन तकनीक से लैस होंगी तीनों सेनाएं
हाईटेक वॉर में साइबर, स्पेस, ड्रोन और एआई का बहुत बड़ा और अहम रोल होगा. रक्षा बलों को अब नई और एडवांस तकनीकों से पूरी तरह लैस किया जाएगा. स्वदेशी हथियारों के निर्माण और सेनाओं के बेहतर समन्वय पर भारी फोकस रहेगा. डेटा आधारित युद्ध कौशल में भारतीय सेनाओं को महारत हासिल कराई जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





