केंद्र ने चावल, धान के भंडार की घोषणा अनिवार्य की; दक्षिणी राज्यों को स्टॉक सीमा लगाने की अनुमति
केंद्र ने चावल, धान के भंडार की घोषणा अनिवार्य की; दक्षिणी राज्यों को स्टॉक सीमा लगाने की अनुमति
केंद्र ने चावल, धान के भंडार की घोषणा अनिवार्य की; दक्षिणी राज्यों को स्टॉक सीमा लगाने की अनुमति
Rajasthan Wrestlers: राजस्थान के पहलवानों को अब कुश्ती के अखाड़े में उतरने के लिए ताकत के साथ बेहतर सुविधाएं भी मिलने वाली हैं. राजस्थान राज्य कुश्ती संघ ने प्रदेशभर के 600 से ज्यादा पहलवानों को करीब 1100 किलो गाय का शुद्ध देसी घी देने की पहल की है. इस योजना का खर्च संघ सरस डेयरी के साथ मिलकर उठाएगा. कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में चल रहे चंबल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल में पहलवानों को एक और पांच किलो के पैक में घी बांटा जा रहा है. इसके अलावा जूते, ड्रेस, खेल सामग्री और प्रतियोगिताओं में जाने के लिए हवाई सफर की सुविधा भी दी जा रही है. Fri, 6 Nov 2026 19:38:30 +0530