Donald Trump का 'महा-इंतकाम'! Oman के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, तेल के समंदर में लगी आग, अब अमेरिका करेगा हिसाब
इसे भी पढ़ें: Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार
वीडियो में एनर्जी फैसिलिटी पर तेज धमाके दिख रहे हैं
इसे भी पढ़ें: Donald Trump के 'जंग खत्म' वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव
ओमान के सुल्तान ने कड़ी नाराज़गी जताई
होर्मुज स्ट्रेट के पास हमलों की खबरें
हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत:वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान जमीन पर लेटने का आरोप; बेंगलुरु में शिकायत दर्ज
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में पुणे के वकील वाजेद खान बिडकर ने दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ICC मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए जश्न के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पांड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जश्न के दौरान पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए, जबकि उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है। राष्ट्रीय ध्वज कानून का हवाला वकील वाजेद खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। उनका आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके तहत तिरंगे को जमीन पर गिरने देना, उसे अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाना दंडनीय माना जाता है। खान ने बताया कि उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह भारत का तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है। भारत इससे पहले 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुका है। साथ ही, यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीता और लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया। _---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi

















