AAI Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 22 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो AAI Recruitment 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है, क्योंकि यह ...
रैपर फ्लिपराची का भारत दौरा कैंसिल:मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से बेंगलुरु-मुंबई के शोज टले, धुरंधर के मेकर्स को नुकसान
ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने 'फासला' (Fa9la) से भारत में फेमस हुए बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपने शो कैंसिल कर दिए हैं। फ्लिपराची को बेंगलुरु और मुंबई में लाइव परफॉर्म करना था, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से उनका आना टल गया है। फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी और 14-15 मार्च को बेंगलुरु के 'UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड' फेस्टिवल में अपरफॉर्म करना था। सारेगामा इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों की वजह से सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इन परिस्थितियों में कलाकार का सफर करना संभव नहीं है। हालांकि, बेंगलुरु के म्यूजिक फेस्टिवल में अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां जारी रहेंगी। फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज से पहले मेकर्स को नुकसान फ्लिपराची का यह दौरा रद्द होना फिल्म 'धुरंधर' के मेकर्स के लिए किसी नुकसान से कम नहीं है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स की योजना थी कि रिलीज से ठीक पहले बड़े शहरों में फ्लिपराची के शोज के जरिए फिल्म का माहौल बनाया जाए। 'फासला' गाना पहले से ही चार्टबस्टर है और फ्लिपराची की लाइव परफॉर्मेंस से फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिलने की उम्मीद थी, जो अब हाथ से निकल गई है। अक्षय खन्ना की विलेन एंट्री से मिला था फेम भारत में फ्लिपराची की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का किरदार है। फिल्म में विलेन के तौर पर जब अक्षय खन्ना की एंट्री होती है, तो बैकग्राउंड में बजने वाला गाना 'फासला' (Fa9la) चलता है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम रील से लेकर यूट्यूब तक, फैंस इस ट्रैक पर लगातार वीडियो और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स को चाहिए था ‘डार्क म्यूजिक’ एक इंटरव्यू में फ्लिपराची ने बताया था कि यह गाना फिल्म का हिस्सा कैसे बना। उन्होंने कहा, 'मेकर्स अक्षय खन्ना के विलेन वाले किरदार के लिए एक ऐसा संगीत ढूंढ रहे थे जो डार्क और थोड़ा अलग हो। जब उन्होंने फासला की धुन सुनी, तो उन्हें लगा कि यह एकदम सही है। एक कॉल पर ही सब कुछ फाइनल हो गया।' भारत से मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम का इनबॉक्स हजारों मैसेज से भरा रहता है, जिसे देखकर वे अक्सर हैरान रह जाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





