लाइट लगी साड़ी पहनकर बारात में पहुंचीं महिलाएं, देखकर चौंके लोग, बोले- 'बैटरी वाले बारात!'
आजकल फैशन के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत एक वायरल वीडियो में देखने को मिला. इंस्टाग्राम यूजर @pranali.koli.1404 और उनके साथ कुछ औरतें एक बारात में शामिल हुईं. वे सभी ऐसी साड़ी पहनी हैं जिसके ऊपर दीवाली वाली लाइटें लगी हैं. वे जमकर बारात में डांस कर रही हैं. इस वीडियो को 87 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर उनका मजाक बनाया है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
तेज बारिश में पेट्रोल पंप पर रुका शख्स, मटक-मटककर करने लगा डांस, बच्चे से लेकर बड़े तक सब लगे देखने!
आजकल लोग फेमस होने के लिए कहीं भी नाचना-गाना शुरू कर देते हैं. हाल ही में एक शख्स ने भी ऐसा ही किया, वो एक पेट्रोल पंप के नीचे बारिश से बचने के लिए रुका. अचानक वहां उसे रील बनाने का मन किया. बस फिर किया था, शख्स वहीं, सबके सामने मटक-मटककर डांस करने लगा. बच्चे से लेकर बड़े तक सब उसे घूरने लगे. शख्स का नाम विशाल है और उसने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @vts_dancer पर पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है. इसे 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





