योगी सरकार ने बड़ा डिजिटल एक्शन प्लान किया तैयार, न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना
उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार ने डिजिटल आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार की योजना पुलिस थानों से लेकर फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं, अभियोजन विभाग, जेलों और अदालतों तक को एक साझा डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने की है. इसके लिए इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS 2.0) और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) को मजबूत किया जा रहा है. इस व्यवस्था के लागू होने से अपराध की रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर जांच, साक्ष्य जुटाने और अदालत में सुनवाई तक की प्रक्रिया में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
सरकार का लक्ष्य है कि न्याय व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान हो और जांच में होने वाली देरी को कम किया जा सके. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से केस से संबंधित जानकारियां संबंधित विभागों तक तेजी से पहुंच सकेंगी. इससे पुलिस और न्यायिक संस्थाओं के बीच समन्वय बेहतर होने की उम्मीद है.
नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में यूपी का स्कोर बढ़ा
उत्तर प्रदेश में नए आपराधिक कानूनों (NCL) को लागू करने की दिशा में भी प्रगति दर्ज की गई है. 12 सितंबर 2026 के एनसीएल रैंकिंग डैशबोर्ड के मुताबिक, प्रदेश का कुल स्कोर बढ़कर 85.99 अंक हो गया है. 25 जून 2026 को यह 78.13 अंक था. यानी करीब ढाई महीने में प्रदेश ने 7.86 अंकों का सुधार किया है. डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 20 जुलाई को प्रदेश का स्कोर 82.05 और 19 अगस्त को 84.92 अंक था. वहीं, एक सितंबर को यह बढ़कर 85.47 अंक पहुंच गया था. लगातार बढ़ता स्कोर नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है.
ई-साक्ष्य और जांच की निगरानी के लिए अलग डैशबोर्ड
नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार ने केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि उनकी नियमित निगरानी की व्यवस्था भी बनाई है. प्रत्येक महीने होने वाली क्राइम मीटिंग में इनकी प्रगति की समीक्षा की जाती है.
इसके अलावा ई-साक्ष्य के इस्तेमाल और 60 तथा 90 दिनों के भीतर जांच पूरी करने से जुड़े मानकों की निगरानी के लिए अलग डैशबोर्ड विकसित किया गया है. न्यायालयों से संबंधित मानकों में सुधार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को भी एनसीएल डैशबोर्ड का एक्सेस दिया गया है. इसका उद्देश्य जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कामकाज में बेहतर तालमेल स्थापित करना है.
ई-फॉरेंसिक 2.0 से ऑनलाइन होगी जांच की प्रक्रिया
अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बढ़ाने के लिए प्रदेश में ई-फॉरेंसिक 2.0 व्यवस्था लागू की गई है. जुलाई 2026 से शुरू हुई इस प्रणाली के तहत अब तक 6,334 केस प्राप्त हुए हैं, जबकि 535 मामलों की रिपोर्टिंग की जा चुकी है. इस डिजिटल व्यवस्था में केस का रजिस्ट्रेशन, संबंधित अधिकारियों को आवंटन, जांच रिपोर्ट तैयार करना और रिपोर्ट भेजने जैसे काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं. इससे फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने और मामलों की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिलेगी.
1,982 थानों और 18 फॉरेंसिक लैब को जोड़ने की तैयारी
आईसीजेएस 2.0 के तहत प्रदेश के सभी 1,982 पुलिस थानों और 18 फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने की योजना पर काम चल रहा है. इसके लिए एसडी-वैन आधारित नेटवर्क व्यवस्था विकसित करने और आवश्यक तकनीकी संसाधन खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है. पुलिस विभाग में डेस्कटॉप, यूपीएस, टैबलेट, मल्टीफंक्शन प्रिंटर, वेबकैम और क्यूआर कोड रीडर जैसे उपकरण उपलब्ध कराने की तैयारी है. इन संसाधनों से पुलिसकर्मियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने और जांच से जुड़ी जानकारियां तेजी से साझा करने में सुविधा मिलेगी.
BJP Padyatra: यूपी में बीजेपी की पदयात्रा के पीछे क्या है असली मकसद, समझिए
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा की पद यात्रा हुई. इसकी अगुवाई की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर वार किया. बड़ा सवाल भाजपा के 2027 के मिशन का है. मुद्दा है कि क्या इस पद यात्रा के जरिए भाजपा 2027 के लिए बड़ा नैरेटिव खड़ा कर पाएगी? पश्चिम यूपी के गाजियाबाद में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह बीजेपी की पद यात्रा है. गाजियाबाद में यह बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ सियासी अभियान है. इस अभियान को यूपी में 2027 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है.
गाजियाबाद में सीएम योगी ने पद यात्रा में शामिल होने के साथ पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया. लोकतंत्र के बारे में आज कांग्रेस हमें उपदेश दे रही है. यह वही कांग्रेस है याद करिए. यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था. देश के अंदर आपातकाल के मंसूबों के साथ चलने वाली कांग्रेस जब आज लोकतंत्र पर उपदेश देती है तो ये बड़ी हास्यास्पद स्थिति सी उनके सामने खड़ी करती है.
बीजेपी की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा
वैसे यूपी में चुनाव का वक्त नजदीक है. देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्था के साख को लेकर बवाल हो रहा है. विपक्ष संवैधानिक संस्था की आड़ में केंद्र और बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रहा है. लिहाजा पद यात्रा के जरिए बीजेपी की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है. यूपी में बीजेपी पद यात्रा के जरिए विपक्ष को जवाब दे रही है. पद यात्रा राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत के शक्ति प्रदर्शन का माध्यम भी बन रहा है. गाजियाबाद में
यात्रा के जरिए पूरे पश्चिम यूपी को बड़ा संदेश दिया गया. इस अभियान के जरिए चुनाव से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है. यूपी में बीजेपी की पद यात्रा को उसकी आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. आक्रामक अंदाज में योगी विपक्ष को आईना दिखा रहे हैं. साथ ही राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं.
रामलला टेंट के नीचे रहने के लिए मजबूर थे: योगी
सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के की तरह हो गई जो बार-बार फेल होता है. हिंदुत्व, सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद और राम मंदिर भाजपा और योगी आदित्यनाथ की राजनीति की बुनियाद रहे. 2027 से पहले तेज होते संग्राम के बीच योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को उठाकर राज्य में विपक्षी समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. याद करिए रामलला 500 वर्षों तक किस रूप में या तो गुलामी के ढांचे के नीचे या टेंट के नीचे रहने के लिए मजबूर थे. हर राम भक्त नारा लगाता था रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे.
कांग्रेस ने राम मंदिर के मार्ग में रोड़े अटकाए: योगी
उन्होंने कहा, लाठी गोली खाएंगे ये कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर के खिलाफ लड़ते थे न्यायालय में भी लड़ते थे और सड़कों पर राम भक्तों से भी लड़ते थे और तब हम नारे लगाते थे कि लाठी गोली खाएंगे लेकिन मंदिर वही बनाएंगे लाठी गोली खाएंगे. मंदिर वही बनाएंगे. आज आप देखे होंगे जिन समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई. जिस कांग्रेस ने राम मंदिर के मार्ग में रोड़े अटकाए. आज उसी अयोध्या में त्रेता युग का स्मरण होता है. भाजपा की यह पद यात्रा वैसे तो एसआईआर और विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों का जवाब बताया जा रहा है. लेकिन यूपी में इसका मकसद व्यापक चुनावी तैयारी भी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









