Responsive Scrollable Menu

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, बोले- अल्लाह का शुक्र है

जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वे बाल-बाल बच गए हैं. उनके बेटे और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी है. ओमर ने बताया कि उनके पिता की जान पर बन आई थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि उन्हें आंच तक नहीं आई.

ओमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि उनके पिता सुरक्षित हैं. उन्होंने इस घटना को एक बड़ी साजिश और सुरक्षा में भारी चूक करार दिया है. फिलहाल इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन जो शुरुआती बातें पता चली हैं, वे काफी डराने वाली हैं.

पॉइंट ब्लैंक रेंज से चलाई गई गोली

ओमर अब्दुल्ला के मुताबिक, हमलावर एक लोडेड पिस्तौल के साथ फारूक अब्दुल्ला के इतने करीब पहुंच गया था कि वह सीधे उन पर निशाना साध सकता था. उसने बिल्कुल करीब यानी पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली भी चला दी थी. यह दूरी इतनी कम थी कि कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा टीम ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और हमलावर के हाथ को डिफ्लेक्ट कर दिया, जिसकी वजह से गोली का निशाना चूक गया. अगर सुरक्षाकर्मी समय पर कार्रवाई नहीं करते, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था.

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

इस हमले के बाद ओमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कड़े सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि अभी उनके पास जवाबों से ज्यादा सवाल हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक व्यक्ति लोडेड हथियार लेकर इतने करीब कैसे पहुंच गया. फारूक अब्दुल्ला को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है और उनकी सुरक्षा का जिम्मा NSG जैसे खास कमांडो के पास रहता है. ऐसे में किसी अनजान शख्स का सुरक्षा घेरा तोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात है. ओमर ने ट्वीट में साफ कहा है कि इस बात की गहराई से जांच होनी चाहिए कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनके पिता की जान बचाई.

ये भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा बयान 'ईरान में अब कुछ नहीं बचा', बताया कब बंद होगा युद्ध?

Continue reading on the app

ट्रंप का दावा: ईरान की नौसेना और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

वॉशिंगटन, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान के सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी नौसेना तथा वायु रक्षा प्रणाली लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर अभूतपूर्व और बेहद प्रभावी हमले किए हैं।

ट्रंप ने कहा, “हमारी सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन और सबसे शक्तिशाली है, और वे उन्हें बहुत जोरदार तरीके से निशाना बना रहे हैं। इस समय उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनके एयरपोर्ट नष्ट हो गए हैं। उनके पास अब कोई एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम या रडार नहीं बचा है। उनके नेता भी खत्म हो चुके हैं और हम इससे भी ज्यादा कर सकते हैं।”

उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका ने जानबूझकर कुछ लक्ष्यों को अभी नष्ट नहीं किया है, लेकिन यदि ऐसा किया गया तो ईरान के लिए अपने देश को फिर से खड़ा करना लगभग असंभव हो जाएगा।

ट्रंप ने कहा, “हमने कुछ चीजें जानबूझकर छोड़ी हैं। अगर हम चाहें तो आज दोपहर तक, बल्कि एक घंटे के भीतर ही उन्हें खत्म कर सकते हैं। इसके बाद वे अपना देश दोबारा खड़ा नहीं कर पाएंगे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि अभियान के दौरान ईरान की अधिकांश नौसैनिक क्षमता नष्ट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लगभग उसके सभी जहाज तबाह हो चुके हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की कई स्तरों वाली रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमने उनकी नौसेना को खत्म कर दिया, उनकी वायुसेना को भी खत्म कर दिया और उनके सभी एंटी-डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान की शर्तें पूरी न होने पर भी सैन्य कार्रवाई रोक सकता है, तो ट्रंप ने संकेत दिया कि अभियान अभी जारी रह सकता है। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें इतिहास में शायद ही किसी देश को जितना नुकसान पहुंचा हो, उससे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और अभी यह खत्म नहीं हुआ है।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर... युवराज-सहवाग सहित सितारों का लगा जमावड़ा, युवी के बच्चों को देख चहक उठे आशीष नेहरा

Gaurav Kapur marry with Kritika Kamra: क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और अभिनेत्री कृतिका कामरा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर बुधवार को एक निजी समारोह में इस जोड़े ने शादी रचाई. इस खास मौके पर कृतिका 'सिंदूरी लाल' चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव ने राघवेंद्र राठौर का डिजाइन किया हुआ बंदगला पहना था. इस सादगी भरे विवाह समारोह में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मलाइका अरोड़ा जैसी खेल व मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. Wed, 11 Mar 2026 23:37:37 +0530

  Videos
See all

Volcanic fragments rain down as Hawaii’s Kilauea volcano erupts. #Volcano #Hawaii #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:16+00:00

Iran Vs US-Israel War: ईरान के पश्चिमी प्रांत में दो इज़राइली Hermes Done मार गिराने का दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:12:15+00:00

Operation Epic Fury: Iran पर भयंकर हमला, क्या शुरू हो गया World War 3? | Donald Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:01:01+00:00

Kumbh Viral Girl Monlisa Wedding Video | वायरल मोनालिसा की लव मैरिज #monalisa #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers