Responsive Scrollable Menu

UP: 'मौत का अस्‍पताल'! नवजात का शव गत्ते में रख फरार हुआ स्‍टाफ, प्रसव के बाद मां की भी मौत; शादी वाले घर में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित एक निजी अस्पताल में कथित लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

Continue reading on the app

Rajasthan News: जयपुर में बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 101 करोड़ से तैयार होगा स्पोर्ट्स एजुकेशन हब

Rajasthan News: राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के लिए जयपुर में महाराणा प्रताप खेलकुद विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. यह सौगात आमेर को दी जाएगी. इसके लिए करीब 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित करवाई गई है. यहां चारदीवारी का निर्माण भी शुरू हो गया है. विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए करीब 105 करोड़ रुपये की लागत लगेगी. इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल और प्रशिक्षण की सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे राज्य के लाखों युवाओं को अवसर मिलेगा.

विधानसभा में पारित बिल

राजस्थान विधानसभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक-2025 से पारित कर दिया गया है. युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बजट 2024-25 में शामिल अहम कड़ी थी. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का अधिकार पूरे राज्य को दिया जाएगा. शुरुआत में प्रत्येक संभाग से एक-एक खेल महाविद्यालय को संबद्ध करने का प्रावधान पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: 'मा वाउचर योजना' गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा दे रही है राजस्थान सरकार

विश्वविद्यालय का संचालन कुलगुरु करेंगे

यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा कॉलेजों, खेल अकादमियों और अन्य सरकारी व निजी खेल संस्थानों को अपने साथ जोड़ेगा. विश्वविद्यालय का संचालन कुलगुरु की अध्यक्षता में बनने वाले प्रबंध बोर्ड द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा, विश्वविद्यालय के लिए एक सलाहकार परिषद भी बनाई जाएगी जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति द्वारा नियुक्त किसी राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध व्यक्ति के पास होगी.

खेल विज्ञान और तकनीक में भी मिलेगा प्रशिक्षण

यूनिवर्सिटी में खेलकूद से जुड़े कई अलग-अलग स्कूल बनाए जाएंगे जैसे स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कोचिंग, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ एडवेंचर स्पोर्ट्स. इन संस्थानों के जरिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण और शोध कर सकेंगे. साथ ही नए-नए आइडियाज और नवाचार पर भी काम करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बायो-मैकेनिक्स, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, डेटा एनालिसिस, स्पोर्ट्स मेडिसिन और न्यूट्रिशन साइंस जैसे क्षेत्रों में भी छात्रों के लिए करियर के अच्छे अवसर होंगे.

150 स्थायी स्पोर्ट्स ट्रेनर की होगी भर्ती

राजस्थान राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल में करीब 150 स्थायी कोचों की भर्ती की जाएगी. इसके अलावा, लगभग 700 कोच अस्थायी तौर पर भी नियुक्त किए जाएंगे. खेल मंत्री ने बताया कि कोचों की यह भर्ती वर्ष 2012 के बाद पहली बार की जा रही है.

शूटिंग रेंज को रीको ने लिया जिम्मा

खेल मंत्री ने बताया कि जगतपुरा में स्थित शूटिंग रेंज को रीको ने अपने जिम्मे लिया है. सरकार का लक्ष्य है कि सीएसआर और अन्य माध्यमों से खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने यह भी बताया कि महाराणा प्रताप खेल पुरस्कार पिछले छह-सात साल से लंबित हैं, जिन्हें देने के लिए अब एक समिति बना दी गई है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रदेश में जल्द दौड़ेगी डबल डेकर बसें, राजस्थान सरकार ने बताया पूरा प्लान

Continue reading on the app

  Sports

ICC से करोड़ों की कमाई कर गया पाकिस्तान, भारत से हारने पर खिलाड़ियों को लगा था 50-50 लाख का फाइन

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाया, लेकिन फिर भी उसे आईसीसी से चार करोड़ 80 लाख रुपये मिले. लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी भारतीय टीम के खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये आए. इससे पहले पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना ठोका था. Wed, 11 Mar 2026 21:37:06 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हमला #shorts #sushantsinha #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:08:55+00:00

News Ki Pathshala: युद्ध में सबसे ज्यादा पुतिन को फायदा? #shorts #sushantsinha #putin #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:12:13+00:00

समंदर में ईरान ने बिछाया बारूदी जखीरा | Iran- Israel War | Middle East | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:03:28+00:00

कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर लेने की कतार में | Shorts | LPG Price | LPG Gas Cylinder Shortage | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:01:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers