Rajasthan News: जयपुर में बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 101 करोड़ से तैयार होगा स्पोर्ट्स एजुकेशन हब
Rajasthan News: राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के लिए जयपुर में महाराणा प्रताप खेलकुद विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. यह सौगात आमेर को दी जाएगी. इसके लिए करीब 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित करवाई गई है. यहां चारदीवारी का निर्माण भी शुरू हो गया है. विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए करीब 105 करोड़ रुपये की लागत लगेगी. इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल और प्रशिक्षण की सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे राज्य के लाखों युवाओं को अवसर मिलेगा.
विधानसभा में पारित बिल
राजस्थान विधानसभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक-2025 से पारित कर दिया गया है. युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बजट 2024-25 में शामिल अहम कड़ी थी. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का अधिकार पूरे राज्य को दिया जाएगा. शुरुआत में प्रत्येक संभाग से एक-एक खेल महाविद्यालय को संबद्ध करने का प्रावधान पेश किया गया है.
विश्वविद्यालय का संचालन कुलगुरु करेंगे
यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा कॉलेजों, खेल अकादमियों और अन्य सरकारी व निजी खेल संस्थानों को अपने साथ जोड़ेगा. विश्वविद्यालय का संचालन कुलगुरु की अध्यक्षता में बनने वाले प्रबंध बोर्ड द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा, विश्वविद्यालय के लिए एक सलाहकार परिषद भी बनाई जाएगी जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति द्वारा नियुक्त किसी राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध व्यक्ति के पास होगी.
जयपुर के आमेर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके लिए लगभग 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर ली गई है। करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले, इस विश्वविद्यालय के लिए विधानसभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय जयपुर विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित… pic.twitter.com/vlBdOOdgRl
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) March 11, 2026
खेल विज्ञान और तकनीक में भी मिलेगा प्रशिक्षण
यूनिवर्सिटी में खेलकूद से जुड़े कई अलग-अलग स्कूल बनाए जाएंगे जैसे स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कोचिंग, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ एडवेंचर स्पोर्ट्स. इन संस्थानों के जरिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण और शोध कर सकेंगे. साथ ही नए-नए आइडियाज और नवाचार पर भी काम करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बायो-मैकेनिक्स, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, डेटा एनालिसिस, स्पोर्ट्स मेडिसिन और न्यूट्रिशन साइंस जैसे क्षेत्रों में भी छात्रों के लिए करियर के अच्छे अवसर होंगे.
150 स्थायी स्पोर्ट्स ट्रेनर की होगी भर्ती
राजस्थान राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल में करीब 150 स्थायी कोचों की भर्ती की जाएगी. इसके अलावा, लगभग 700 कोच अस्थायी तौर पर भी नियुक्त किए जाएंगे. खेल मंत्री ने बताया कि कोचों की यह भर्ती वर्ष 2012 के बाद पहली बार की जा रही है.
शूटिंग रेंज को रीको ने लिया जिम्मा
खेल मंत्री ने बताया कि जगतपुरा में स्थित शूटिंग रेंज को रीको ने अपने जिम्मे लिया है. सरकार का लक्ष्य है कि सीएसआर और अन्य माध्यमों से खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने यह भी बताया कि महाराणा प्रताप खेल पुरस्कार पिछले छह-सात साल से लंबित हैं, जिन्हें देने के लिए अब एक समिति बना दी गई है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रदेश में जल्द दौड़ेगी डबल डेकर बसें, राजस्थान सरकार ने बताया पूरा प्लान
हम खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों से सहमत नहीं: चीन
बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को गलत बताया है। कहा है कि इसकी चपेट में आम लोग और गैर-सैन्य स्थल आ रहे हैं जो ठीक नहीं है इसलिए हम इससे असहमत हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि नागरिकों और जरूरी इमारतों को निशाना बनाना गलत है और इससे इलाके में तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि चीन ने अपने बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया।
तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से ईरान अपने पड़ोसियों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस हमले में कई गैर-सैन्य स्थलों पर भी ड्रोन हमले हो रहे हैं, जिनकी जद में आने से कई लोग घायल हुए हैं या उनकी जान जा रही है।
इस बीच, ईरान ने कहा है कि वह देश में मौजूद अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंकों और आर्थिक ठिकानों पर हमला कर सकता है। उसके मुताबिक ये उसके एक बैंक पर हुए हमले का जवाब होगा।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े खातम अल-अनबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुश्मनों के हमले के बाद अब ईरान के पास जवाब देने का पूरा अधिकार है। उनका यह बयान स्टेट मीडिया ने प्रसारित किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंक और आर्थिक सेंटर्स ईरान के निशाने पर आ सकते हैं। आईआरजीसी ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि बैंकों के आसपास न जाएं और उनसे कम से कम 1 किलोमीटर की दूरी बनाकर रखें।
अमेरिका-इजरायल और ईरान सैन्य संघर्ष के 12वें दिन ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है।
ईरानी मीडिया के अनुसार ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स पर भी हमला कर सकता है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुधवार को एक प्रस्ताव पर वोटिंग करने वाली है। इसमें ईरान से अपील की गई है कि वो बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और जॉर्डन पर हमले बंद करे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















