भारत-न्यूजीलैंड तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले कीवी टीम को डबल झटका, 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
IND vs NZ: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 7 नवंबर से तीसरा और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के दो मुख्य तेज गेंदबाज, साइमन कीन और फ्रेजर शीट चोट के कारण इस आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद से न्यूजीलैंड की टेंशन काफी बढ़ गई है. वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में भी बदलाव हो चुका है.
आखिरी मुकाबले से पहले बढ़ीं न्यूजीलैंड की मुश्किलें
तीन मैचों की इस अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों ही मैच ड्रॉ रहे थे. ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए सीरीज जीतने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. लेकिन इस करो या मरो वाले मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड के दो सबसे प्रमुख तेज गेंदबाजों का बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. अब न्यूजीलैंड को अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में बड़े बदलाव करने होंगे.
इस तरह चोटिल हुए साइमन कीन और फ्रेजर शीट
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ये दोनों ही मुख्य गेंदबाज पिछले मैच के दौरान और प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए थे. तेज गेंदबाज साइमन कीन को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते समय अचानक हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. वहीं फ्रेजर शीट की बाईं हाथ में गंभीर चोट लगी थी. इस इंजरी की वजह से वह फिलहाल न तो गेंदबाजी करने की स्थिति में हैं और न ही मैदान पर फील्डिंग कर पा रहे हैं. यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों को इस डिसाइडर मैच से बाहर होना पड़ा है.
अगले 4 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे दोनों गेंदबाज
मेडिकल टीम की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, साइमन कीन और फ्रेजर शीट की चोटें गंभीर हैं. अब ये दोनों खिलाड़ी अगले तीन-चार हफ्तों तक मैदान से पूरी तरह दूर रहेंगे. दोनों गेंदबाज अब पूरी तरह फिट होने के बाद ही अपनी घरेलू टीमों के लिए वापसी की तैयारी करेंगे.
टीम इंडिया के स्क्वॉड में भी हुआ है बदलाव
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिंकन में खेले जाने वाले इस आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम में भी बदलाव देखने को मिला है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण तीसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है, जो टीम के साथ जुड़ भी चुके हैं. हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के 2 सबसे अनुभवी खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आगामी मुख्य टेस्ट सीरीज की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इंडिया ए के लिए खेलते नजर आएंगे.
3rd Unofficial Test IND-A vs NZ-A begins Tommorow (3:30 AM IST)
— Abhi (@abhishekism_2) November 6, 2026
Bumrah,Jadeja, Yashasvi,Paddikal,Tilak, Nitish Reddy, Akashdeep,Prasidh Krishna & Captain Dhruv Jurel are among big names to participate in that match.#INDvsNZ #CricketTwitter pic.twitter.com/VAG5VBRX8b
न्यूजीलैंड ए टीम: आदि अशोक, मैट बॉयल , मैक्स चू, डानरू फर्न्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जाक गिब्सन, कुर्टिस हीफी, राइस मारियू , जेरोड मैकी, कैम पॉल, डेल फिलिप्स, ब्रेट रेंडल, टिम रॉबिनसन.
UP: सीतापुर में धनतेरस पर भीषण हादसा… ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 17 घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









