Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा
ब्रसेल्स, छह नवंबर (एपी) बेल्जियम के राजा फिलिप ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन्हें व सत्तारूढ़ गठबंधन को देश के बजट संकट का समाधान निकालने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने को कहा। बजट को लेकर लंबे समय से जारी बातचीत विफल होने के बाद डी वेवर ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, देश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया की निगरानी करने वाले राजा ने इस्तीफे को मंजूरी देने के संबंध में अपना फैसला फिलहाल टाल दिया।
फिलीप ने पूरे सप्ताह गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान में बताया गया, “सभी नेताओं ने अगले तीन वर्षों के लिए मजबूत बजटीय योजना पर सहमति बनाने का अपना संकल्प दोहराया।” बयान के अनुसार, सभी नेताओं ने जिम्मेदारी से काम करने और आपसी समझौते की भावना के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई।
Diwali Sale में 15 हजार रुपये से कम में मिल रहे 5G फोन, 6000mAh तक की बैटरी वाले ऑप्शन
₹15,000 से कम में 5G फोन की तलाश है? दिवाली सेल में 6000mAh बैटरी वाले Realme P4 Lite, Lava Virat V1, Vivo T4 Lite, POCO C85x, HMD Vibe 2 के बेस्ट डील्स देखें.
The post Diwali Sale में 15 हजार रुपये से कम में मिल रहे 5G फोन, 6000mAh तक की बैटरी वाले ऑप्शन appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi












