Responsive Scrollable Menu

कौन सी टीम जीतेगी WPL 2027 की ट्रॉफी, भारत की पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. उससे पहले ही फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, डब्ल्यूपीएल 2027 की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी. इसके बारे में भारत की पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने बता दिया है. उन्होंने एक बार फिर से उस टीम पर दांव लगया है, जिसने पहले भी डब्ल्यूपीएल का खिताब 2 बार अपने नाम किया है. अंजुम चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए किस टीम को अगले सीजन का चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है, आइए जानते हैं.

भारत की पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2027 के लिए ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. अंजुम की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी ज्यादा मजबूत है और वो इस सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने में सबसे आगे हैं. मुंबई इंडियंस की टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान के अलावा साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर और कप्तान हरमनप्रीत कौर स्क्वाड में काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव दे रही हैं. 

अंजुम चोपड़ा का मुंबई इंडियंस पर बड़ा बयान

अंजुम चोपड़ा ने कहा कि, 'एमआई ने नीलामी में पावर-हिटर रोल के लिए एक तय प्लान के साथ एंट्री की थी, कोई ऐसा जो पारी की शुरुआत कर सके और आक्रामक तरीके से बैटिंग कर सके. उन्होंने शुरू में किरण नवगिरे को लेने की कोशिश की, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में शामिल हो गईं. फिर वे श्वेता सेहरावत के पास गए और बिना किसी चैलेंज के उन्हें ले लिया. उन्होंने कई और युवा खिलाड़ियों को भी साइन किया है जो ओपनिंग स्लॉट में फिट हो सकती हैं. अगर श्वेता अच्छा नहीं करती हैं, तो उनके पास दिशा कसाट और सानिका चालके जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. एमआई टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी प्रॉब्लम होगी जब वे अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय करने बैठेंगे. नीलामी के बाद एमआई ने जो स्क्वॉड बनाया है, वह अनुभव और युवा जोश का संतुलन है. एमआई सीरियस टाइटल कंटेंडर लग रही है'.

चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'एमआई के स्काउटिंग सिस्टम को बहुत श्रेय मिलना चाहिए. हर ऑक्शन में, उन्हें ऐसे प्लेयर्स मिलते हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा होता, और एक या दो सीजन में वही प्लेयर्स घर-घर में मशहूर हो जाते हैं. इस बार उन्होंने छह भारतीय खिलाड़ी खरीदे, और जो बात सबसे अलग है, वो यह है कि उन्होंने इन खिलाड़ियों पर समझदारी से खर्च किया है. एमआई जो अच्छा करता है, वो यह है कि वे सिर्फ प्रतिभा नहीं खरीदते, बल्कि उसा समर्थन भी करते हैं. वे इन युवा खिलाड़ियों को स्पष्ट भूमिका देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने देते हैं. यही वजह है कि उनमें से इतने सारे उनके सिस्टम से होकर सुपरस्टार बनते हैं'.

अंजुम चोपड़ा ने एमआई की गहराई के एक और संकेत के तौर पर विकेटकीपिंग पोजीशन के लिए कॉम्पिटिशन की ओर भी इशारा किया, जिसमें राहिला फिरदौस और लतिका इनामदार ने टीम मैनेजमेंट को दो विकल्प दिए. अब डब्ल्यूपीएल 2027 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. WPL 2023 और 2025 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बन थी. वहीं WPL 2024 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन बनी थी.  

ये भी पढ़ें : WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले, 24 जनवरी से शुरू होगा रोमांच

Continue reading on the app

न डेटा चाहिए, न महंगा रिचार्ज! सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए Airtel-Jio और Vi के ये प्लान देखें

सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए Airtel, Jio और Vi के किफायती प्लान देखें. ₹147 से शुरू, बिना डेटा के भी मिलेगी कनेक्टिविटी. नवंबर 2026 तक की जानकारी.

The post न डेटा चाहिए, न महंगा रिचार्ज! सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए Airtel-Jio और Vi के ये प्लान देखें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने कप्‍तान... सीन‍ियर टीम की पहली बार म‍िली कमान, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में उड़ाएंगे चौके-छक्‍के

Vaibhav Sooryavanshi captain Syed Mushtaq ali trophy: वैभव सूर्यवंशी पहली बार ब‍िहार की सीन‍ियर टीम की कप्‍तानी करने जा रहे हैं. सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के ल‍िए ब‍िहार ने अपनी 17 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर द‍िया है ज‍िसकी कप्‍तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे. इंदौर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों में टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र से भिड़ेगी. Fri, 6 Nov 2026 20:06:14 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | आनंद रंगनाथन ने विवेक श्रीवास्तव को दिया चैलेंज #shorts #dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:11:42+00:00

SIR: वोटर लिस्ट से नाम गायब? 7 राज्यों में एक और मौका | Voter List | Election Commission | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers