Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे अगुवाई

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को घरेलू टूर्नामेंट में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस टीम में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला कप्तानी को लेकर लिया गया है, जहां बीसीए ने बिहार टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी है.

वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे सीनियर टीम की कमान

यह पहला मौका होगा जब वैभव सूर्यवंशी बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. उन्हें पहली बार इस बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए कप्तान चुना गया है. वहीं, बिहार क्रिकेट संघ ने सूरज कश्यप को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. चयनकर्ताओं को भरोसा है कि इन दोनों युवाओं की जोड़ी टूर्नामेंट में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. 

नए और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

चयनकर्ताओं ने इस 17 सदस्यीय टीम में युवाओं के जोश और सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का शानदार तालमेल बिठाया है. कप्तान वैभव और उप-कप्तान सूरज के अलावा टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लक्ष्य इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज तक का सफर तय करना है.

अनमोल कुमार को पहली बार मिली बिहार सीनियर टीम में जगह

विकेटकीपर-बल्लेबाज अनमोल कुमार को पहली बार बिहार की सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सिर्फ 86 गेंदों पर 184 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अनमोल के अलावा दूसरे विकेटकीपर के रूप में आयुष लोहारुका को टीम में चुना गया है.

बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 6 नवंबर को एक मीटिंग के बाद इस टीम को चुना है. इस चयन से पहले 4 से 6 नवंबर तक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे, जहां सेलेक्टर्स ने खिलाड़ियों के ट्रायल और उनके पिछले रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखकर शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव अपनी कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

शुरुआती 2 मुकाबले के लिए बिहार का शेड्यूल

बिहार के फैंस के लिए एक जरूरी जानकारी यह भी है कि बिहार की टीम को अपने सभी मैच इंदौर में खेलने हैं. टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मजबूत सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मुकाबले से करेगी. जबकि इसके ठीक बाद 16 नवंबर को टीम अपना दूसरा मैच रेलवे के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी.

पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अलतमिश अशरफ़, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह.

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्यों रुकी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन की फंडिंग? बिना सरकारी मदद यूरोप गए और बने चैंपियन, जानें पूरा विवाद

Continue reading on the app

गृहमंत्री अमित शाह एवं CM पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया. राज्य   के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, पर्यावरण, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया.

मरणोपरांत सम्मानित किया गया

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के अंतर्गत राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में योगदान के लिए हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन के क्षेत्र में श्रीमती हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया.

सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया

इसी क्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुश्री अनीता थपलियाल शर्मा एवं श्री कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरणविद् श्री सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में श्रीमती रेशमा शाह को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया.

पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन करने वाली एकता बिष्ट, सुश्री वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं श्री कपिल पोखरिया को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया.

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने तथा समाज एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की पहल है. इस सम्मान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों के योगदान को पहचान देने के साथ ही नई पीढ़ी को भी समाज एवं राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

SMAT: कप्‍तानी कर चुका ख‍िलाड़ी टीम से हुआ बाहर, मयंक यादव - ईशांत शर्मा की टी20 में वापसी

Nitish Rana dropped from Delhi squad: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए घोषित 16 सदस्यीय दिल्ली टीम से पूर्व कप्तान नीतिश राणा को बाहर कर दिया गया है. 14 नवंबर से इंदौर में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में आयुष बडोनी दिल्ली की कप्तानी संभालेंगे. टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव, हर्षित राणा और अनुभवी इशांत शर्मा को शामिल किया गया है. एलीट ग्रुप 'बी' में शामिल दिल्ली अपना पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी. Fri, 6 Nov 2026 21:01:59 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | आस्था से खिलवाड़, वोट बैंक का सवाल? | Digvijaya Singh | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:45:00+00:00

Bihar News: कौन-सी ट्रेनिंग के लिए विदेश से Patna AIIMS आ रहे हैं डॉक्टर?| Patna | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:47:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers