Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना पुलिस 90,000 कर्मियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए ‘फिट कॉप’ शुरू करेगी

हैदराबाद, 6 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस विभाग ‘फिट कॉप’ नाम की एक पहल शुरू करने जा रहा है। यह एक ऐप-आधारित व्यापक स्वास्थ्य प्रबंधन पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य भर के 90,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और भलाई की निगरानी करना और उसमें सुधार लाना है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी. आनंद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी कठिन ड्यूटी और काम के तनाव के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर जनसेवा देने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पहल हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और अन्य संगठनों के सहयोग से शुरू की जा रही है।

टीजी फिटकॉप नाम की इस प्रस्तावित प्रणाली को पुलिस स्वास्थ्य प्रबंधन प्रोफाइल सिस्टम के रूप में तैयार किया गया है। इसके जरिए पुलिसकर्मी एक खास मोबाइल एप्लिकेशन पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। विभाग इस कार्यक्रम को अगले 30 से 45 दिनों के भीतर लागू करने के लिए एक कार्ययोजना पर काम कर रहा है।

डीजीपी कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह एप्लिकेशन स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख पैमानों पर जानकारी जुटाएगा। इसमें मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), ​​बॉडी मास इंडेक्स, पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं, जीवनशैली की आदतें, शारीरिक गतिविधि, धूम्रपान और शराब के सेवन जैसी जानकारियां शामिल होंगी। राज्य भर के पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल करके इस सिस्टम तक पहुंच सकेंगे।

दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिसकर्मियों को कम, मध्यम और उच्च जोखिम वाले समूहों में बांटा जाएगा। इस स्वास्थ्य जोखिम मूल्यांकन से उन लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिन्हें चिकित्सा सहायता और समय पर इलाज की जरूरत है।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक सलमान ने इस सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य जोखिम स्तर के आधार पर एक समर्पित कॉल सेंटर के जरिए उनसे संपर्क किया जाएगा। जिन लोगों को अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, उन्हें मेडिकल जांच, अस्पताल में इलाज, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी।

उम्मीद है कि इस पहल से स्वास्थ्य संबंधी संभावित समस्याओं, खासकर किडनी से जुड़ी बीमारियों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शुरुआती चरण में ही पहचान हो सकेगी और समय रहते इलाज मिल सकेगा।

फिटकॉप का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों के गंभीर रूप लेने से पहले ही निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को तेलंगाना पुलिस की सभी इकाइयों और विंग्स तक पहुंचाया जाएगा।

डीजीपी आनंद ने उम्मीद जताई कि फिटकॉप पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने और उनकी समग्र भलाई सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रणाली साबित होगी।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के प्रतिनिधि और अन्य सहयोगी संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, राज्योत्सव कार्यक्रम में बोले-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य के विकास से जुड़ी 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. उन्होंने उत्तराखंड फिल्म नीति के अंतर्गत घोषित लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए.

आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया

भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वे गुजरात से आते हैं, जहां यह मान्यता है कि चारधामों के दर्शन किए बिना व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती. आज उन्हें भगवान बदरीविशाल, बाबा केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब और कुंभ नगरी हरिद्वार की पावन धरती उत्तराखंड में आने का अवसर मिला है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया, जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने का कार्य कर रहे हैं.

विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड ही होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. गौरव इस बात का है कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया. सिद्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों की है, जबकि संकल्प उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण के संरक्षण का है.

उन्होंने कहा कि शौर्य उत्तराखंडवासियों की थाती रही है. नई पीढ़ी को वीरांगना तीलू रौतेली, वीर माधो सिंह भंडारी, विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी और गबर सिंह नेगी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली तथा जनरल बिपिन रावत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा.

वर्ष 2022 की तुलना में जीएसडीपी में 50 प्रतिशत की वृद्धि

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है. यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार राज्य की विकास यात्रा में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को सम्मान देती है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में आज राज्य की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है. औद्योगिक विकास की तमाम चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने कम समय में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

उत्तराखंड की तर्ज पर 15 राज्य यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता को धरातल पर लागू किया है. इससे न कोई चार शादियां कर पाएगा और न ही तीन तलाक दे पाएगा. उन्होंने कहा कि अब देश के 15 राज्य अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने उत्तराखंड में लागू सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से दोषियों को सजा दिलाने में आसानी हुई है. इसके बाद प्रदेश में बिना किसी सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं. इसी तरह उत्तराखंड ने धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे तथा सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिख रही हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना की

राज्य सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है. इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. राज्य में लखपति दीदियों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों होम स्टे संचालित हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है. किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जबकि सीमांत क्षेत्रों के 51 गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूड़ी और श्री भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में विकास की नींव रखी. पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है.

उत्तराखंड का विकास बाधित किया

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने चीन के डर से उत्तराखंड का विकास बाधित किया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया है. उन्होंने कहा कि अब किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करे. ऐसा करने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबक सिखाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड से लौटते ही वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार टीम के कप्तान, देखें सभी खिलाड़ियों के नाम

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा कर दी है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम का कप्तान बनाया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में, वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने मिलकर एक रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी निभाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोए सिर्फ छह ओवरों में 118 रन बनाए, जो पुरुषों के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. बिहार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके शुरुआती दो मैच 14 नवंबर 2026 से इंदौर में खेले जाएंगे. Fri, 6 Nov 2026 21:13:17 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | आस्था से खिलवाड़, वोट बैंक का सवाल? | Digvijaya Singh | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:45:00+00:00

Bihar News: कौन-सी ट्रेनिंग के लिए विदेश से Patna AIIMS आ रहे हैं डॉक्टर?| Patna | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:47:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers