Responsive Scrollable Menu

Lotus SUV: अब प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आई Lotus Eletre X, जानें लग्जरी फीचर्स

Lotus SUV: ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता लोटस कार्स (Lotus Cars) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी लाइनअप में बड़ा बदलाव करते हुए नई Lotus Eletre X पेश की है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों पर ही फोकस करेगी, लेकिन अब लोटस ने प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नई दिशा अपनाई है। इस मॉडल को सबसे पहले चीन में पेश किया गया है और कंपनी की योजना इसे जून से वैश्विक बाजारों में उपलब्ध कराने की है।

नई Eletre X में परफॉर्मेंस-फोकस्ड हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह सेटअप मिलकर करीब 939bhp की ताकत पैदा करता है, जो कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक Lotus Eletre R की 892bhp से भी ज्यादा है। लोटस के अनुसार यह SUV महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

  • इस प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ 70kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक Eletre में इस्तेमाल होने वाली 108kWh बैटरी से छोटा है। इसके बावजूद कंपनी का दावा है कि WLTP साइकिल पर यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 350 किमी तक चल सकती है। वहीं पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के संयुक्त उपयोग से इसकी कुल ड्राइविंग रेंज लगभग 1200 किमी तक पहुंच सकती है।
  • चार्जिंग की बात करें तो इसमें ‘6C’ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे बैटरी को सिर्फ 8 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा SUV में लोटस का 6D डिजिटल डायनेमिक चेसिस और 48V एडैप्टिव एंटी-रोल बार दिया गया है, जो बड़े SUV में बॉडी रोल को कम करने में मदद करता है। हाइब्रिड सिस्टम के बावजूद इसका वजन लगभग 2575 से 2625 किलोग्राम के बीच रखा गया है।

लोटस का लक्ष्य इस मॉडल के जरिए लग्जरी SUV सेगमेंट में Lamborghini Urus और Ferrari Purosangue जैसी कारों को टक्कर देना है। कंपनी को उम्मीद है कि यह प्लग-इन हाइब्रिड SUV उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार खरीदने को लेकर अभी भी हिचकिचा रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Eletre के बाद कंपनी अपनी स्पोर्ट्स कार Lotus Emira का भी प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन ला सकती है, जो लगभग 2027 तक लॉन्च हो सकता है और आगामी यूरो 7 उत्सर्जन मानकों को पूरा करेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर छिड़ा विवाद, अब भड़क गए ईशान किशन

Ishan Kishan on Kirti Azad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान और कोच ट्रॉफी को लेकर मंदिर गए थे. इस पर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे. जिस पर अब ईशान किशन का रिएक्शन सामने आया है.

Continue reading on the app

  Sports

2026 का छुपारुस्तम 2027 में भी दिखाएगा चुपचाप दम, टीम मैनेजमेंट को क्यों रहता है शक, नहीं मिलता इस खिलाड़ी को हक

गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंगती नों विभागों में अहम योगदान देने वाले अक्षर पटेल कई बार ऐसे प्रदर्शन कर जाते हैं जो शायद उतनी चर्चा नहीं बटोर पाते, जितने के वे हकदार होते हैं. लेकिन कप्तान के लिए वह वही खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल वक्त में काम आते हैं और टीम के संतुलन को मजबूती देते हैं. Thu, 12 Mar 2026 19:38:06 +0530

  Videos
See all

Monalisa Wedding: Monalisa के ससुर- Farman के अब्बू ने कर दिया बड़ा खुलासा | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:03:44+00:00

Iran के समर्थकों की संभल सीओ ने जमकर लगाई क्लास | #sambhal #middleeastconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:07:55+00:00

Kumbh Viral Girl Monalisa : कुंभ गर्ल मोनालिसा ने कहां रचाई Muslim Boyfriend संग शादी? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:02:10+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Middle East में चल रहे जंग के बीच अब क्या भयंकर होने वाला है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:03:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers