Responsive Scrollable Menu

आखिर 'टटीरी' का मतलब क्या होता है? जिसका बादशाह ने किया था अपने गाने में इस्तेमाल

Tateeree: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने "टटीरी" को लेकर लीगल पचड़े में फंस गए हैं. सिंगर पर हरियाणा के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. लोगों ने आरोप लगाया कि सिंगर ने गाने में अश्लील शब्दों और विजुअल्स का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची. इस मामले में हरियाणा के पंचकुला में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. अब इंटरनेट पर गाने के टाइटल "टटीरी" को लेकर चर्चा हो रही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस शब्द का क्या अर्थ है? तो चलिए आपको बताते हैं-

आखिर "टटीरी" का मतलब क्या होता है?

दरअसल, "टटीरी" एक तरह का पक्षी होता है जो अक्सर खुले मैदानों में जमीन पर अंडे देता है. इस पक्षी का हरियाणा की परंपरा में विशेष स्थान है और इस "टटीरी" शब्द का लोकगीत में भी इस्तेमाल होता है. हरियाणवी लोकगीत में एक लाइन आती है "जै री टटिरी, मेरा री ब्याह हो ज्या, तेरी री सोने की चौच घड़वा हूं" यानि "हे टटीरी पक्षी, अगर मेरी शादी (ब्याह) हो जाए, तो मैं तेरी सोने की चोंच बनवा दूंगी." इस गीत को अक्सर मन्नत मांगने के लिए कुंवारी लड़कियां गाती हैं. इसके अलावा "टटीरी" पक्षी को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है.

बादशाह पर क्या आरोप लगा?

हरियाणा के लोगों का कहना है कि इस गाने में "टटीरी" शब्द का गलत अंदाज में इस्तेमाल किया गया है. गाने में लड़कियां स्कूल बस के ऊपर नाचती हुई दिखीं इतना ही नहीं लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया जो अश्लील और शिक्षा विरोधी है. इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग और पुलिस का कहना है कि इसमें महिलाओं ऑब्जेक्टिफाई किया गया. इस मामले में महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजा है. बता दें कि बादशाह का "टटीरी" गाना 1 मार्च, 2026 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था. विरोध प्रदर्शनों के बाद शनिवार, 7 मार्च को इस गाने को हटा लिया था.

'मैं प्राउड हरियाणी हूं'- बादशाह

गौरतलब है कि बादशाह ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि- 'मेरा नया गाना "टटीरी" रिलीज हुआ. इसके एक हिस्से में विजुअल रिप्रेजेंटेशन और लिरिक्स की वजह से गलत मैसेज गया है. जिससे मेरे फैंस और खास कर हरियाणा के लोगों के सेंटिमेंट को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि मैं खुद हरियाणा से हूं मेरी बोली, खानपान और पहचान  हरियाणा से है. मैं प्राउड हरियाणवी हूं.'

'ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं'

उन्होंने आगे कहा- 'मेरा कभी ऐसा मकसद नहीं था कि हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहुदगी बात करूं. मैं हिपऑप जोनर से हूं, जहां लिरिक्स अपने कंपीटिटर को नीचा दिखाते हैं. मेरे गाने के लिरिक्स कभी भी किसी बच्चे या महिला के लिए नहीं थे. मैंने हमेशा अपने हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है. मैं सभी से तह दिल से माफी मांगता हूं अगर किसी को भी गाने के उस हिस्से से ठेस पहुंची है.'

ये भी पढ़ें: The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज

Continue reading on the app

रोजी-रोटी की तलाश में आए थे मजदूर…लेकिन मिली मौत, गुरुग्राम हादसे ने खोली निर्माण व्यवस्था की पोल; उठे बड़े सवाल

Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रोजी-रोटी की तलाश में आए मजदूर निर्माणाधीन सोसाइटी में काम कर रहे थे, लेकिन बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है. सुरक्षा नियमों की अनदेखी, निगरानी की कमी और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है, जिससे व्यवस्था की जिम्मेदारी पर भी बड़े सवाल उठने लगे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Team India Prize Money: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही टीम इंडिया को मिला छप्परफाड़ पैसा, ICC से 5 गुना प्राइज मनी BCCI ने दी

Team India Prize Money: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

टीम इंडिया ने इस बार का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां हजारों दर्शकों के सामने भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस जीत की खास बात यह रही कि भारत ने अपने खिताब का बचाव किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले किसी भी टीम ने लगातार दो बार आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप नहीं जीता था। 

Tue, 10 Mar 2026 11:44:49 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War:ईरान ने दुश्मनों को दी धमकी, हमले जारी रहेंगे| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:00:18+00:00

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:20:58+00:00

Israel Iran War:इराक के बसरा प्रांत में गिराया US ड्रोन | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:45:46+00:00

Israel Iran War:कुवैत में US बेस पर भीषण हमला| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers