Responsive Scrollable Menu

Iran के 20 KM के इलाके ने हिला दी पूरी दुनिया, ऐसा क्या है यहां, अमेरिका-इजरायल भी छूने से डर रहे

इजराइल और अमेरिका ने ईरान के हर कोने में तबाही मचा दी है। ईरान के चप्पे-चप्पे पर मिसाइलें गिर रही हैं। तेहरान के शहरान फ्यूल डिपो में जबरदस्त आग लग गई है। ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम लगभग 80% तबाह हो चुका है। लेकिन इस भीषण बमबारी के बीच भी ईरान का एक ऐसा छोटा सा इलाका है जिसे इजराइल और अमेरिका अभी तक ना तो छू पाए हैं और शायद आगे भी नहीं छू पाएंगे। सिर्फ 20 स्क्वायर किलोमीटर का यह इलाका ईरान की सबसे बड़ी ताकत भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी। अगर इस इलाके को उड़ा दिया जाए तो कुछ ही घंटों में पूरा ईरान तबाह हो जाएगा। लेकिन ईरान के इस इलाके में ऐसा क्या है कि अमेरिका और इजराइल इसे छूने से डर रहे हैं। दरअसल ईरान में चल रही भीषण जंग के बीच यह चमत्कार खार्ग द्वीप में हुआ है। ईरान के खार्ग द्वीप में अमेरिका और इजराइल पत्ता तक नहीं हिला पाए हैं। खार्ग आइलैंड ईरान के तट से सिर्फ 25 कि.मी. दूर उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है। यह एक 20 स्क्वायर किलोमीटर का कोरल द्वीप है। आपको बता दें कि खार्ग आइलैंड को ईरान की अर्थव्यवस्था का पावर हाउस कहा जाता है। ईरान का लगभग सारा कच्चा तेल यहीं से लोड होता है और दुनिया भर में जाता है। ईरान की अर्थव्यवस्था का 40% बजट यहीं से आता है। ईरान का सरकारी खजाना और ईरान की सेना की सैलरी इसी द्वीप से कमाए गए पैसों से आती है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के दोस्त के सामने तुर्की ने तैनात कर दिया F-16 फाइटर जेट, ईरान युद्ध के बीच बड़ा मिलिट्री मूवमेंट

ऐसे में अगर अमेरिका या इजराइल ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला कर देता है। तो ईरान की अर्थव्यवस्था कुछ ही दिनों में बर्बाद हो जाएगी। लेकिन इसी के साथ असल मायनों में तीसरा विश्व युद्ध भी शुरू हो जाएगा। हैरानी की बात देखिए कि ईरान ने खार्ग द्वीप पर केवल पुराने हॉक मिसाइल सिस्टम को ही तैनात कर रखा है। अमेरिका और इजराइल चाहे तो वह चुटकियों में इस पूरे द्वीप को उड़ा सकते हैं। लेकिन अमेरिका और इजराइल ऐसा नहीं कर पा रहे। इसकी तीन बड़ी वजह हैं। पहली यह कि खारक द्वीप पर अटैक करने का मतलब है कि बाजार से 20 लाख बैरल तेल गायब करना। अगर ऐसा हुआ तो ब्रैंड क्रूड ऑयल की कीमत $50 प्रति बैरल तक जा सकती है जो पूरी दुनिया को एक भयानक मंदी में झोंक सकता है। दूसरी वजह यह है कि चीन अपनी जरूरत का सबसे बड़ा हिस्सा यानी करीब 14 लाख बैरल तेल प्रतिदिन ईरान के खार्ग द्वीप से ही लेता है। खार्ग द्वीप पर हमला चीन को सीधे-सीधे युद्ध में उतरने का बहाना दे देगा। तीसरी वजह जिसके कारण इजरायल और अमेरिका खार्क द्वीप पर हमला करने से बच रहे हैं वो ये है कि तेल की कीमतें बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टा

खार्ग द्वीप क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

फ़ारसी खाड़ी में, ईरान की मुख्य भूमि के तट से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित खारग द्वीप ईरान के लिए एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण भूभाग है, क्योंकि ईरान के कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने से पहले इसी द्वीप से होकर गुजरता है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस द्वीप की लोडिंग क्षमता लगभग 70 लाख बैरल प्रतिदिन है। ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए खार्ग द्वीप का महत्व इसे एक खतरनाक स्थिति में डालता है, खासकर चल रहे युद्ध के दौरान जब अमेरिका और इज़राइल ईरान को कमजोर करने के तरीके तलाश रहे हैं। हालांकि, सीएनबीसी की रिपोर्ट में विश्लेषकों के हवाले से कहा गया है कि द्वीप पर नियंत्रण तभी संभव होगा जब अमेरिका और इज़राइल ईरान में जमीनी सेना भेजें। हालांकि अमेरिका अभी ईरान में जमीनी सेना भेजने के लिए उत्सुक नहीं दिख रहा है, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया है। शनिवार को ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि जमीनी सेना की तैनाती संभव है, लेकिन केवल "बहुत अच्छे कारण" होने पर ही। ट्रंप ने कहा था अगर हमने कभी ऐसा किया, तो ईरानी] इतने तबाह हो जाएंगे कि वे जमीनी स्तर पर लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। शायद किसी समय हम ऐसा करेंगे। हमने अभी तक ऐसा नहीं किया है। हम अभी ऐसा नहीं करेंगे। शायद हम बाद में ऐसा करेंगे।
 

Continue reading on the app

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case | 18 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें, क्या राजपाल यादव की होगी जेल वापसी या मिलेगी राहत?

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए आने वाला समय कानूनी रूप से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की एक अदालत में अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को होने वाली है। 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद फिलहाल अभिनेता अंतरिम जमानत (Interim Bail) पर बाहर हैं, लेकिन इस तारीख को होने वाली बहस तय करेगी कि उन्हें आगे राहत मिलेगी या फिर से सलाखों के पीछे जाना होगा।
 
राजपाल यादव के लिए आगे का रास्ता
18 मार्च की सुनवाई केस का आगे का रास्ता तय कर सकती है। पिछली सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने कहा था कि राजपाल यादव अगली तारीख पर खुद पेश हो सकते हैं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राजपाल यादव इस बार खुद पेश हो सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Shetty Firing Case | जेल में बंद शूटर को सता रही 'शादी' की चिंता, जमानत के लिए पहुँचा MCOCA कोर्ट


इस सुनवाई के दौरान, उनके वकील भास्कर उपाध्याय उनका केस पेश करेंगे। खबर है कि इस बार वह केस की मेरिट के आधार पर सुनवाई करवाने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकता है।

हाल ही में, राजपाल यादव ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखी और बताया कि कैसे पांच करोड़ रुपये समय के साथ बढ़कर करीब नौ करोड़ रुपये हो गए। राजपाल ने यह भी कहा कि यह कोई लोन नहीं बल्कि फिल्म में एक इन्वेस्टमेंट था। इस केस में 18 मार्च की सुनवाई अब बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकि उस दिन कोर्ट में दोनों पार्टियों की दलीलें कानूनी प्रक्रिया का रास्ता तय कर सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 'बादशाह होगा अपने घर का...': हरियाणा महिला आयोग सख्त, Tateeree गाने पर विवाद गहराया, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू!


वर्क फ्रंट पर
IMDb के मुताबिक, राजपाल यादव के पास साल 2026 के लिए बहुत बिज़ी लाइनअप है। वह कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं जो अभी प्रोडक्शन में हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में अहमद खान की डायरेक्टेड कॉमेडी थ्रिलर वेलकम टू द जंगल और प्रियदर्शन की डायरेक्टेड और मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की एक्टिंग वाली कॉमेडी थ्रिलर भूत बांग्ला शामिल हैं। वह आने वाली फिल्मों हैवान, बेयरफुट वॉरियर्स के साथ-साथ दो वेब सीरीज का भी हिस्सा होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir का बयान, IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि आईपीएल 2026 सीजन के आखिर तक भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजना तैयार हो जाएगी। गंभीर का ये बयान उस दिन के बाद आया जब टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने एक बेहतरीन अभियान की शुरुआत की, जिसने टूर्नामेंट में महज एक हार के साथ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गंभीर ने बताया कि कोचिंग स्टाफ टूर्नामेंट के बाद आराम करेगा और फिर वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगा। 

वहीं गंभीर ने बताया कि साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में कई उछाल भरी पिचें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए टीम मैनजमेंट इन परिस्थितियों में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने और आईपीएल 2026 सीजन के अंत तक अपनी योजना और रणनीति को अंतिम रूप देने का काम करेगा। 

गौतम गंभीर ने बताया कि, आईपीएल खत्म होने के बाद 2027 वर्ल्ड कप की योजना शुरू होगी। 2026 आईपीएल और विश्व कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच हैं। आजकल इस फॉर्मेट के मैच ज्यादा नहीं खेले जाते। जितनी जल्दी हम योजना बनाना शुरू करेंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा। 

गंभीर ने आगे कहा कि, साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए आसान जगह नहीं है। हमें टीम कॉम्बिनेशन पर काम करना होगा। उन खिलाड़ियों को चुनना होगा जो वहां की परिस्थितियों से परिचित हों। चयनकर्ता और कोच ये काम करेंगे। 2026 आईपीएल खत्म होने के बाद भारत के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार होगा।
Tue, 10 Mar 2026 12:44:41 +0530

  Videos
See all

ISSA Airbase Fire: ISSA Airbase में लगी भीषण आग| #airbase #massivefire #iranisraelwar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:13:48+00:00

US Base Kuwait Attack: Kuwait में US बेस पर भीषण हमला| #kuwaitnews #usbase #missileattacks #warzone #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:14+00:00

LPG Cylinder: पेट्रोल सिलेंडर पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | Iran America War Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:56+00:00

Israel Iran War:तेल-गैस संकट के बीच केंद्र सरकार का फैसला | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers