Team India Prize Money: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही टीम इंडिया को मिला छप्परफाड़ पैसा, ICC से 5 गुना प्राइज मनी BCCI ने दी
Team India Prize Money: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
टीम इंडिया ने इस बार का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां हजारों दर्शकों के सामने भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत की खास बात यह रही कि भारत ने अपने खिताब का बचाव किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले किसी भी टीम ने लगातार दो बार आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप नहीं जीता था।
नकली बियर कैन पर एक्शन : राजनांदगांव में पकड़ा गया था मामला, हटाए गए दुकान संचालन
रायपुर। प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान राजनांदगांव में सुपर स्ट्रांग 7 हिल्स 500 एमएल बियर के विक्रय का मामला भौतिक जांच में पकड़ में आने पर मुख्य विक्रयकर्ता कैलाश देवांगन को सेवा से पृथक करने एवं ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि उक्त बियर का विक्रय न किए जाने का निर्देश मदिरा दुकान संचालकों को पूर्व में जारी किया गया था। इसी प्रकार का मामला राजदीप इंटरप्राइजेस मदिरा दुकान में पाये जाने पर उक्त दुकान के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव अभिषेक तिवारी ने बताया कि, सोशल मीडिया में सुपर स्ट्रांग 7 हिल्स 500 एमएल बियर कैन से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग द्वारा प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान राजनांदगांव में संग्रहित मदिरा का भौतिक सत्यापन कराया गया।
जांच के दौरान मदिरा दुकान के प्रभारी अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार, सुपर स्ट्रांग 7 हिल्स 500 एमएल बियर की निर्माण तिथि 15 अक्टूबर 2025 तथा वैधता तिथि 13 अप्रैल 2026 पाई गई। हालांकि संबंधित कर्मचारियों को उक्त बियर कैन का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद इसका विक्रय किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य विक्रयकर्ता कैलाश देवांगन को सेवा से पृथक करने एवं ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। साथ ही मदिरा दुकान के प्रबंधक राजदीप इंटरप्राइजेस को भी उक्त बियर के विक्रय पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए थे, किंतु निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निर्माता कंपनी को नोटिस, पेटियां वापस लेने के निर्देश
गौरतलब है कि, सुपर स्ट्रांग 7 हिल्स 500 एमएल बियर कैन से लेबल और रैपर हटाने पर गोल्डन प्राइड प्रीमियम लेजर बियर का लेबल प्रिंट पाया गया था। इस संबंध में कार्यालय आबकारी आयुक्त, नवा रायपुर द्वारा निर्माता कंपनी मेसर्स माइकल ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनी पर एक लाख रुपये की शास्ति तथा 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है तथा उक्त बियर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए अविक्रित पेटियों को कंपनी को वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















