Responsive Scrollable Menu

जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Jasprit Bumrah: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया. भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी अहम योगदान रहा. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने लसिथ मलिंगा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने एनरिक नॉर्खिया और लसिथ मलिंगा को छोड़ा दिया पीछे

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट चटकाए. इसी के साथ वो इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 40 विकेट के भी पूरे कर लिए. अब बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज था, जिन्होंने कुल 38 विकेट लिए थे. 

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज 

  • जसप्रीत बुमराह - 40
  • एनरिक नॉर्खिया - 38
  • लसिथ मलिंगा - 38
  • टिम साउदी - 36
  • अजंता मेंडिस - 36

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए. उन्होंने रचिन रवींद्र, कप्तान मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का दूसरे सबसे बेस्ट प्रदर्शन है. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है. उन्होंने 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल मैच में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. 

T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

  • अजंता मेंडिस - 4/12 बनाम वेस्टइंडीज
  • जसप्रीत बुमराह - 4/15 बनाम न्यूजीलैंड
  • सुनील नरेन - 3/9 बनाम श्रीलंका
  • सैम करन - 3/12 बनाम पाकिस्तान
  • इरफान पठान - 3/16 बनाम पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत को चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी. 2024 में बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. अब वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल बुमराह अब विराट कोहली, सैम करन और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. 

यह भी पढ़ें:  स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

यह बेहद शर्मनाक और खेदजनक है कि जिस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हैं, उसी राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को जश्न के शोर में तार-तार कर दिया गया। टी20 विश्व कप की जीत का उन्माद इतना गहरा था कि स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या राष्ट्र के सबसे बड़े प्रतीक का सम्मान करना ही भूल गए। अहमदाबाद की सड़कों पर जीत का जश्न मनाते हुए जिस तरह तिरंगे को शरीर पर लपेटकर अश्लील हरकतें करने के आरोप उन पर लगे हैं, वह न केवल एक खिलाड़ी की छवि पर दाग है, बल्कि हर उस भारतीय के दिल को ठेस पहुँचाने वाला है जो तिरंगे को अपनी जान से प्यारा मानता है। जीत बड़ी हो सकती है, लेकिन वह देश के आत्मसम्मान से बड़ी कभी नहीं हो सकती। पुणे में दर्ज यह शिकायत इस बात की गवाह है कि जनता अब अपने नायकों से केवल 'मैदान पर प्रदर्शन' ही नहीं, बल्कि 'मैदान के बाहर नैतिकता' और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति अटूट सम्मान की भी उम्मीद रखती है।

गुजरात के अहमदाबाद में टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद आयोजित विजय जुलूस और जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या पर तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा है। स्थानीय वकील वाजिद खान ने पुणे के शिवाजी नगर थाने में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दी है।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

 

शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

वकील वाजिद खान ने अपनी शिकायत में पंड्या के व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए हैं। शिकायत के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

तिरंगे का अनुचित उपयोग: आरोप है कि जश्न मनाते समय हार्दिक ने तिरंगे को अपने शरीर पर गलत तरीके से लपेटा।

अश्लील हरकतें: शिकायतकर्ता का दावा है कि मैदान पर जश्न के दौरान हार्दिक ने कुछ ऐसी 'अश्लील हरकतें' कीं, जो राष्ट्रीय ध्वज की मौजूदगी में अशोभनीय थीं।

कानूनी उल्लंघन: खान ने तर्क दिया कि यह कृत्य 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' के तहत एक दंडनीय अपराध है।

शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को वकील वाजिद खान द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं। शिकायत में आरोप लगाया गया, “यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

 

पुलिस की प्रतिक्रिया

शिवाजी नगर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्हें वकील वाजिद खान की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने या आगे की जांच के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस फिलहाल शिकायत के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।


Thu, 12 Mar 2026 08:22:00 +0530

  Videos
See all

Kumbh Viral Girl Monalisa: Monalisa ने Boyfriend फरमान से मंदिर में की शादी I Monalisa I News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:55:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान से संघर्ष के बीच ट्रंप ने पुतिन को फोन क्यों किया? TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:59:39+00:00

News Ki Pathshala with Sushant Sinha:वो Ground रिपोर्ट जो LPG की कमी का पूरा सच बता देगी!TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:53:12+00:00

Monalisa Wedding News | मोनालिसा की शादी का वीडियो इंटरनेट पर छाया! #monalisa #farmankhan #viralgirl #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:53:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers