दक्षिण कोरिया के पीएम अमेरिकी दौरे में यूएन हब पर करेंगे बात, वेंस संग करेंगे बैठक
सियोल, 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सेओक गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उनका उद्देश्य संयुक्त हब की मेज़बानी के लिए दक्षिण कोरिया के प्रस्ताव को बढ़ावा देना और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, संभवतः उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात करना है।
दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सेओक का एक सप्ताह लंबा दौरा अमेरिका और स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा का है।
यह दौरा उस समय हो रहा है जब सरकार संभावित रूप से “यूएन एआई हब” की मेज़बानी के लिए प्रयासरत है, जिसका उद्देश्य संयक्च राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों और दक्षिण कोरिया के निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों को एक साथ लाकर वैश्विक समस्याओं के लिए एआई-आधारित समाधान विकसित करना है।
स्रोतों के अनुसार, वॉशिंगटन में उनके ठहराव के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से एक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में वे टैरिफ और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं, जिसमें दक्षिण कोरिया के अमेरिका में 350 अरब डॉलर के निवेश प्रतिबद्धता का समर्थन करने वाला बिल भी शामिल है।
यह बिल राष्ट्रीय सभा में गुरुवार को पारित होने वाला है। किम और जेडी वेंस जनवरी में भी वॉशिंगटन में मिल चुके हैं।
वाशिंगटन से प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र, यनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का दौरा करेंगे। यहां वह एंटोनियो गुटेरेस समेत अन्य संगठन प्रमुखों से मिलकर एआई हब योजना पर चर्चा करेंगे।
जेनेवा में उनका दौरा विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन में इसी तरह की चर्चाओं के लिए होगा।
योनहेप समाचार एजेंसी के अनुसार, इस सप्ताह प्रधानमंत्री किम को संयुक्त राष्ट्र एआई हब बिड कमेटी का प्रमुख भी नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री किम संभवतः अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सामरिक निवेश प्रबंधन पर विशेष अधिनियम के बारे में भी समझा सकते हैं।
यह बिल राष्ट्रीय सभा में दोपक्षीय समझौते के तहत पारित होने वाला है और चर्चा का एक प्रमुख विषय होने की संभावना है।
इसके बाद, प्रधानमंत्री किम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र, यनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ ‘एआई हब’ पर परामर्श करेंगे।
यूएन एआई हब एक वैश्विक प्लेटफ़ॉर्म है, जो संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसियों और विभागों के बीच एआई संबंधित कार्यों पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दक्षिण कोरियाई सरकार की एक नई प्रस्तावित पहल है।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अगर हमारा ये लेवल है तो... बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान की करारी हार पर फूटा दिग्गज का गुस्सा
Bangladesh vs Pakistan : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उनकी टीम सुपर-8 के बाद बाहर हो गई. इसके बाद टीम को बांग्लादेश का दौरा करना था, जिस पर इस समय वो है. इस दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में कई सारे बदलाव कर डाले और टी20 वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों पर निराशाजनक प्रदर्शन के लिए जुर्माना भी लगाया. लेकिन टीम में इतने बदलाव करने और एक नई टीम बनाने के बावजूद भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है.
यहां तक की ठीक होने की जगह पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति और खराब होती जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुका है. पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर भी टीम के खिलाड़ियो को सलाह देते देते थक गए हैं. अब जब बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान को करारी हार नसीब हुई है तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कोच मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तान टीम पर फूटा दिग्गज का गुस्सा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'यकीन नहीं होता कि बांग्लादेश के खिलाफ भी हम कितना संघर्ष कर रहे हैं। अगर हमारा यह लेवल है, तो पाकिस्तान अपनी पुरानी शान कैसे वापस पा पाएगा?
Hard to believe how far we’ve fallen struggling even against Bangladesh. If this is our level, how will Pakistan ever reclaim the grace it once had? #PakvsBan
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) March 11, 2026
पाकिस्तान को मिली बांग्लादेश के करारी हार
दरअसलस, पाकिस्तान इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां बीते बुधवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. बांग्लादेश के ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई और शुरुआत 5 बल्लेबाजों को नाहिद राणा ने पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान के शुरुआत 5 विकेट 59 रन पर गिर गए.
इसके बाद पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह से फ्लोप साबित हुई और 30.4 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. टीम के लिए सिर्फ फहीम अशरफ ने 47 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 37 रनों की पारी खेली. जबकि बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
इसके बाद जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज 115 रनों के लक्ष्य का बचाव करने के लिए आए तो बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टीम के लिए तंजीद हसन ने 42 बॉल में नाबाद 67 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले.
Bangladesh won by 8 wickets | Bangladesh ???? Pakistan | 1st ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026! ????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 11, 2026
11 March 2026 | 2:15 PM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/QfJfNIQ3kx
तंजीद हसन के अलावा टीम की जीत में नाजमुल हसन शांतो ने भी 27 रनों का योगदान दिया. सईफ हसन ने 4 और लिटन दास ने 3 रन बनाए. इस मैच मे पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए नहीद राणा का प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.
ये भी पढ़ें : PAK vs BAN: पाकिस्तान को पहले ODI में बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा, 23 वर्षीय गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 लेकर मचाया धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















