एआई और डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप हो शिक्षा प्रणाली, एवीजीसी सेक्टर पर हो जोर: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे अपने कैंपस को उद्योग सहयोग और शोध आधारित शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करें, ताकि छात्रों को वास्तविक दुनिया का अनुभव मिल सके।
प्रधानमंत्री ने यह बात बजट के बाद आयोजित एक वेबिनार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की और एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में इस बात पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए कि कैसे शैक्षणिक संस्थानों के कैंपस को उद्योग सहयोग और शोध आधारित सीखने के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने संस्थानों, उद्योग और शिक्षाविदों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इन चर्चाओं से भविष्य के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार होगा और विकसित भारत की नींव और मजबूत होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की बदलती सोच देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसके अनुसार शिक्षा प्रणाली को भी विकसित करना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि सरकार लगातार शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) ऐसा आधार प्रदान करती है जिससे पाठ्यक्रम को बाजार की जरूरतों और वास्तविक अर्थव्यवस्था के अनुरूप बनाया जा सकता है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में इसकी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को वास्तविक दुनिया की अर्थव्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज करना होगा।
प्रधानमंत्री ने एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी गर्व जताया और कहा कि सरकार बेटियों को भविष्य की तकनीकों में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके साथ ही उन्होंने एक मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम बनाने की जरूरत बताई, जहां युवा शोधकर्ताओं को बिना किसी बाधा के नई सोच और प्रयोग करने के पूरे अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां युवा शोधकर्ता नई खोज और नए विचारों पर खुलकर काम कर सकें।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कंफर्म! 17 मार्च को लॉन्च होगा Oppo Find N6, 200MP कैमरा, AI Pen और क्रीज-फ्री डिस्प्ले से होगा लैस
ओप्पो स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर ऐलान किया है कि वह अपना नया प्रीमियम बुक-स्टाइल फोन Oppo Find N6 को 17 मार्च को ग्लोबली लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस ओप्पो Find N5 का सक्सेसर होगा, जिसे फरवरी 2025 में उतारा गया था।
फोन के लॉन्च से पहले ही कई अहम फीचर्स से पर्दा उठ गया है। यह फोल्डेबल हैंडसेट मिनिमल क्रीज डिस्प्ले , और 200MP कैमरा के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, Oppo Find N6 स्टाइलस इनपुट को सपोर्ट करेगा, जिसमें Oppo AI पेन को एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। आइए अब इसके अन्य फीचर्स और डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें।
Oppo Find N6 की लॉन्च डेट कंफर्म
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च 17 मार्च को शाम 7pm GMT (अगर आप भारत में हैं तो 12:30am IST) पर होगा। यह चीन के डोंगगुआन में Oppo कैंपस में होगा। ब्रांड ने कहा कि Find N6 एक नई “ज़ीरो-फील क्रीज़” टेक्नोलॉजी लाएगा, जिसे फोल्डेबल डिस्प्ले के विज़ुअल और टैक्टाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
फोल्डेबल फोन को पहले भी स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज़ की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन ओप्पो ने बताया कि वह 2021 में ओरिजिनल ओप्पो फाइंड N के लॉन्च के बाद से इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहा है। इसमें वॉटरड्रॉप स्ट्रक्चर वाला फ्लेक्सियन हिंज दिया गया था, जो क्रीज़ की विज़िबिलिटी को कम करता है।
Oppo Find N6 में होगा जीरो- क्रीज डिस्प्ले
आने वाले ओप्पो फाइंड N6 के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपने ज़ीरो-फील क्रीज़ के साथ इस तरीके को और आगे ले जाएगा, जिसका मकसद नॉर्मल इस्तेमाल के दौरान फोल्ड लाइन को बहुत कम दिखाना है। कंपनी ने कहा कि यह डिज़ाइन फोल्डेबल डिस्प्ले पर स्मूद विज़ुअल और ज़्यादा नेचुरल टच रिस्पॉन्स देता है।
ओप्पो का लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल अपने पिछले मॉडल के अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन पर बना है और कहा जा रहा है कि यह उपलब्ध सबसे पतले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी का दावा है कि फोन को ट्रेडिशनल बार-स्टाइल फ्लैगशिप फोन जैसे एर्गोनॉमिक्स देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आरामदायक पकड़ मिलती है।
शानदार कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
फाइंड N6 में एक सिमेट्रिकल कॉसमॉस रिंग कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का हैसलब्लैड अल्ट्रा-क्लियर कैमरा सिस्टम है। स्मार्टफोन स्टेलर टाइटेनियम और ब्लॉसम ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। ब्लॉसम ऑरेंज वेरिएंट में गोल्ड हिंज ट्रिम के साथ टाइटेनियम एलॉय हिंज केसिंग है।
ओप्पो ने यह भी कन्फर्म किया है कि Find N6, ओप्पो AI पेन को सपोर्ट करेगा, जिसे फोल्डेबल के बड़े डिस्प्ले पर प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, स्टाइलस AI-ड्रिवन फीचर्स से चलने वाले नोट-टेकिंग और एडिशनल इंटरैक्शन को इनेबल करेगा। ओप्पो AI पेन अलग से बेचा जाएगा और इसे चार्ज करने के लिए कम्पैटिबल फोन केस की जरूरत होगी।
ओप्पो Find N6 के बारे में और डिटेल्स, जिसमें इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं, 17 मार्च को ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान अनाउंस किए जाने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Haribhoomi

















.jpg)




