इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में साइबर ठगी करने वालों का नया हथकंडा सामने है। दरअसल, साइबर अपराधी लोगों को ईमेल भेजकर ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। वहीं PIBFactCheck ने X पर पोस्ट कर ठगी के इस नए जाल से बचकर रहने की सलाह दी है। ठग अपने इस नकली लिंक से लोगों का निजी डेटा जैसे की आधार या बैंक की डिटेल्स चुराकर झूठे लोन और बैंक के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
PIBFactCheck ने साफ लिखा है कि ये ईमेल नकली है और इस तरह के किसी भी ईमेल पर मौजूद लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इसकी शियाकत करने के बारे में भी सरकारी फैक्ट चेक संस्था ने पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है।
जानें क्या है e-PAN Card Scam?
ई-पैन कार्ड स्कैम साइबर अपराधियों का ठगी करने का नया अधिकार है। इसमें लोगों को ई-पैन कार्ड डाउनलोड कनरे के लिए कहा जाता है। ये मेल इस तरह से लिखा जाता है कि जैसे इनकम टैक्स विभाग की ओऱ से भेजा गया हो। ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल में मौजूद लिंक फर्जी होता है। जिसका मकसद यूजर की निजी डिटेल्स चुराकर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना होता है।
अगर आपको भी ई-पैन कार्ड जैसा कोई फर्जी ईमे आता है तो आप इसकी शिकायत आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप
- संदिग्ध ईमेल या ईमेल में आए वेबसाइट के लिंक को Webmanager@incometax.gov.in पर भेज दें।
- इसके अलावा CERT-In को सूचना दें। इसकी एक कॉपी incident@Cert.in.org.in पर भी भेजें।
- इसके तुरंत बाद उस फर्जी ईमेल को अपने इनबॉक्स से डिलीट कर दें।
Continue reading on the app