Responsive Scrollable Menu

Middle East Tension: ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनते ही मोजतबा खामेनेई ने दिया कड़ा संदेश, जानें अमेरिका-इस्राइल के लिए क्या कहा?

Middle East Tension: ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका-इस्राइल के हमले में मौत हो गई थी. अब उनके बेटे आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की देश के नए सुप्रीम लीडर नियुक्त किए गए हैं. पद पर आसीन होते ही मोजतबा का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने अपने पहले बयान में ही देश को एकता और मजबूती का संदेश दिया. खास बात है कि मोजतबा का पहला बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ईरान अमेरिका और इस्राइल के हमलों से जूझ रहा है.

मोजतबा खामेनई ने कहा कि वर्तमान संकट के खिलाफ ईरान की जनता और सशस्त्र बल मजबूती से खड़े हैं. दुश्मनों की हर साजिश के बावजूद ईरान डगमगाने वाला नहीं है. ये मुश्किल वक्त हैं. हमारी इच्छाशक्ति और विश्वास हमको मजबूत बनाकर रखेगा. हर एक चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार है.

 

Continue reading on the app

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'

तेहरान, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील की है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह देते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए। अपना ख्याल रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

यह एडवाइजरी मुख्य रूप से भारतीयों को ईरान की भूमि सीमाओं से बाहर यात्रा करने से पहले दूतावास से समन्वय करने की सलाह देती है।

भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ईरान की किसी भी सीमा (लैंड बॉर्डर) पर बिना दूतावास से पूर्व समन्वय के बाहर जाने का प्रयास न करें। एक बार ईरानी क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद, दूतावास की ओर से कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकेगी, खासकर यदि तीसरे देश में प्रवेश में समस्या हो।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अनावश्यक यात्रा से बचने, घर के अंदर रहने और स्थानीय समाचारों पर नजर रखने की सलाह देते हुए दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है।

जनवरी से मार्च 2026 के बीच कई एडवाइजरी जारी की गई हैं, जिसमें भारतीयों को ईरान छोड़ने, यात्रा न करने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। 3 मार्च 2026 की एडवाइजरी में घर के अंदर रहने और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया था।

दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के हेल्पलाइन नंबर: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109 और +98 993 217 9359 हैं। वहीं ईमेल: सीओएनएसडॉटतेहरानएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन के जरिए भी संपर्क साधा जा सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैच तो जीत ली, लेकिन हार्दिक पांड्या की 3 गलतियां किसी ने नहीं देखीं, बन सकते थे सबसे बड़े विलेन!

Hardik pandya 3 mistake: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 8 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. मैच के दौरान भारत ने 255 रन बनाए थे और कीवी टीम को 159 रन पर ढेर कर दिया हार्दिक पंड्या ने फाइनल में तीन गलती की जो पूरी टीम पर भारी पड़ सकती थी. Wed, 11 Mar 2026 13:19:31 +0530

  Videos
See all

lpg gas cylinders Live : LPG को लेकर सड़क पर मचा हाहाकार ! |gas cylinder shortage in india |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:57:22+00:00

Harish Case Update: हरीश को मिली इच्छामृत्यु की अनुमति| #shorts #scorder #ichchhaamrtyu #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:00:43+00:00

Israel Attack on Iran Live: Khamenei | US | Tel Aviv-Yafo | Trump | Khamene | Oil Price |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:56:11+00:00

Yogi Adityanath Mother Controversy: जेल जाने का सता रहा डर, युवाओं को भड़का रहा Maulana #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers