सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अगले ही दिन उड़ीं धज्जियां, खूब बिक रहे पटाखे; अब होगा ऐक्शन
सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधों के बावजूद दिल्ली-NCR में पारंपरिक और बिना QR कोड वाले पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
Recipe: अब तक हल्दी की सब्जी ही खाई होगी, इसका अचार चखेंगे तो बार-बार मांगेंगे, जानें दादी-नानी के खजाने से निकली रेसिपी
Fresh Turmeric Pickle Recipe: सर्दियों में खाने की थाली में कच्ची हल्दी का अचार मिल जाए तो भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है. भीलवाड़ा की देवली बाई ने घर पर पारंपरिक तरीके से हल्दी का अचार बनाने की आसान रेसिपी बताई है. इस अचार को तैयार करने के लिए ताजी कच्ची हल्दी, सरसों का तेल, नमक, लाल मिर्च, राई, मेथी दाना, सौंफ और हींग की जरूरत होती है. सबसे पहले हल्दी को अच्छी तरह धोकर सुखाया जाता है, फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं. इसमें सभी मसाले मिलाने के बाद गर्म करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालते हैं. तैयार मिश्रण को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर कुछ दिन धूप में रखना होता है. अचार में नमी न जाने दें और हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. इस तरह घर पर तैयार कच्ची हल्दी का अचार दाल, रोटी और पराठों के साथ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18











