आज का मौसम 3 नवंबर: भारत पर एक साथ दो मुसीबत, मुरासु तूफान हुआ विकराल, उड़ा ले जाएगी 120 की रफ्तार वाली हवा
आज का मौसम 3 नवंबर: ऐसे साल में जब दुनियाभर के मौसम विज्ञानी बेहद शक्तिशाली अल नीनो की वजह से सूखा, अकाल और तापमान में वृद्धि की आशंका को लेकर चिंतित हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी में तबाड़तोड़ चक्रवाती तूफान के एक्टिव होने से भारत के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. एक और चक्रवाती तूफान मुरासु की वजह से दक्षिण और पूर्वी भारत में कोहराम मचा हुआ है. दूसरी तरफ, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों को और गति मिल रही है. मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से 110 से 120 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और तेज से काफी तेज बरसात होने की आशंका जताई गई है.
समंदर में भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया
Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ा अभियान चलाकर सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया. 29 अक्टूबर को अगवा किए गए जहाज 'अजिनी' को छुड़ाने के लिए नौसेना ने लगातार 48 घंटे तक ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई मुंबई से 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर 2 नवंबर को की गई, जिसमें भारतीय वायुसेना ने भी सहयोग दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल अभियान के लिए नौसेना की तारीफ की और इसे भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता का प्रमाण बताया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










