Responsive Scrollable Menu

UK ILR Rules: विदेशी स्वास्थ्य कर्मियों को राहत, 5 साल में ही मिलेगा स्थायी निवास

(अदिति खन्ना) लंदन, दो नवंबर ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने सोमवार को विदेशी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए स्थायी निवास की प्रतीक्षा अवधि पांच साल से बढ़ाकर 15 साल करने के अपने पहले के सख्त रुख में बदलाव किया है जिससे स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल वीजा के तहत ब्रिटेन गए हजारों भारतीयों को लाभ मिलने की उम्मीद है। महमूद ने संसद को बताया कि सरकार ने एक ‘‘न्यायसंगत व्यवस्था’’ तैयार की है, जिसके तहत कोविड-19 महामारी के बाद ब्रिटेन की जरूरत के समय वहां काम करने आए स्वास्थ्य कर्मियों को पहले की तरह पांच साल में ही स्थायी निवास की अनुमति मिलेगी। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के इस साल जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल श्रेणी के तहत वीजा की अवधि बढ़वाने वाले लोगों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है।

दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वर्ष में भारतीयों को 1,04,555 बार वीजा की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। इनमें से अधिकांश लोग अब पहले से निर्धारित पांच साल की अवधि में ही ‘इंडेफिनिट लीव टू रिमेन’ (आईएलआर) यानी ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक रहने की अनुमति पाने के पात्र होंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने एक बयान में कहा, ‘‘लोग ऐसी आव्रजन व्यवस्था चाहते हैं, जिसमें सरकार का नियंत्रण हो, देश में योगदान देने वालों को महत्व मिले और नियमों का पालन करने वालों को इसका लाभ मिले।

ये प्रस्ताव इसी सिद्धांत पर आधारित हैं और हमारे देश में विदेशी कर्मियों के योगदान को मान्यता देते हैं।’’

Continue reading on the app

सुनेत्रा पवार दरकिनार? अमित शाह से मिलकर एनसीपी नेताओं ने रखी कौन सी मांग

एनसीपी ने पार्टी में किसी तरह की कलक की बात से इनकार कर दिया है। सुनेत्रा पवार के बिना ही पार्टी के नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बीच अंदरूनी कलह की चर्चा तेज हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में उतारे 4 पेसर, मगर लगातार छठे मैच में ये खिलाड़ी बाहर

India vs New Zealand: टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय कप्तानों का टॉस जीतने का सिलसिला जारी है. वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी पहले गेंदबाजी का ही फैसला किया है. Wed, 04 Nov 2026 07:39:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War: ईरान को अमेरिका का सीक्रेट संदेश! ऐसा क्या कहा? US War Update। World News । N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T03:00:01+00:00

Cyclone Murasu Alert: 22 राज्यों में मुरासु से भयंकर बारिश!| IMD Alert |Heavy Rain | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T02:40:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers