Responsive Scrollable Menu

समंदर में भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया

Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ा अभियान चलाकर सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया. 29 अक्टूबर को अगवा किए गए जहाज 'अजिनी' को छुड़ाने के लिए नौसेना ने लगातार 48 घंटे तक ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई मुंबई से 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर 2 नवंबर को की गई, जिसमें भारतीय वायुसेना ने भी सहयोग दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल अभियान के लिए नौसेना की तारीफ की और इसे भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता का प्रमाण बताया.

Continue reading on the app

7 IIT में SC-ST-OBC समुदाय से सिर्फ 18% फैकल्टी:जबकि 49.5% पद आरक्षित; इसी साल IIT बॉम्बे में जातिगत भेदभाव के आरोप लग चुके

देश के सात आईआईटी में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की सिर्फ 18% फैकल्टी हैं, जबकि इन वर्गों के लिए कुल 49.5% पद आरक्षित हैं। आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र प्रणव जीवन पी. को आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, आईआईटी खड़गपुर में स्थिति सबसे खराब है। यहां 781 फैकल्टी में इन वर्गों की केवल 68 यानी 8.7% फैकल्टी हैं। केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान अधिनियम, 2019 के तहत फैकल्टी के 15% पद एससी, 7.5% एसटी और 27% ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। इसके बावजूद संस्थानों में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व कम है। 18 सितंबर को IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के की आत्महत्या के बाद भी संस्थान पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगे थे। साहिल के पिता रवींद्र ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। उम्मीदवारों की कमी भी नहीं खास बात यह है कि उम्मीदवारों की कमी भी नहीं है। आईआईटी खड़गपुर में 2025 से मिले शिक्षक भर्ती के 48% आवेदन इन्हीं वर्गों के हैं। आरोप है कि आईआईटी योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने का बहाना बनाकर आरक्षित पद नहीं भर रहे हैं। आईआईटी खड़गपुर में 1,136 छात्रों पर एक ही मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ है। यूजीसी के मानक के मुताबिक, हर 500 छात्रों पर एक विशेषज्ञ होना चाहिए। IIT बॉम्बे में इस साल 3 सुसाइड साहिल की मौत इस साल IIT बॉम्बे में तीसरा मामला है, जबकि देश के IITs में यह नौवां मामला बताया गया है। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटेंगे, साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला IIT बॉम्बे में बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए जाएंगे। संस्थान ने इनकी जगह वॉल-माउंटेड यानी दीवार पर लगने वाले फैन लगाने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंखे बदलने पर चर्चा जुलाई में एक छात्र की मौत के बाद शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पलक झपकते ही लपका कैच, गुरनूर बराड़ का कमाल देखा क्या? अपनी ही बॉलिंग में गजब चपलता

Gurnoor Brar vs New Zealand: गुरनूर बराड़ ने अपने ही फॉलो थ्रू में टॉम लाथम का ऐसा करामती कैच पकड़ा कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी ही रह गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अनुभवहीन इंडियन पेस अटैक ने इंजरी से जूझ रही मेजबान टीम के होश फाख्ता कर दिए. सीनियर गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में बराड़ भी इस मौके को दोनों हाथों से भुनाना चाहते हैं. Wed, 4 Nov 2026 09:48:27 +0530

  Videos
See all

UP Top 25 News: यूपी की ताजा 25 खबरें | UP News Today | UP Breaking News | CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T03:00:17+00:00

Cyclone Murasu Alert: 22 राज्यों में मुरासु से भयंकर बारिश!| IMD Alert |Heavy Rain | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T02:40:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers