शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने शनिवार को अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय को प्रभावी बताया। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सूबेदार पूरी तरह से एंजॉय की। पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है कि वे हर रोल में अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनका शांत लेकिन प्रभावी अभिनय प्रेरणादायक है और एक्शन भी बहुत शानदार है। आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अलग-अलग स्टाइल में बनाया गया है और आप सभी ने शानदार काम किया है। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।” फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सूबेदार’ को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। उनके अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे के लिए अनामॉर्फिक फॉर्मेट में शूट किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बुंदेलखंड और चंबल के माहौल को दिखाया है, जहां पितृसत्ता और सामाजिक ढांचे की झलक मिलती है। ‘सूबेदार’ की कहानी रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि घर लौटने के बाद वह सामान्य जीवन में ढलने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपने इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ता है। फिल्म में अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। कहानी में अर्जुन अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का उपयोग कर परिवार की रक्षा करता है। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
मिडिल-ईस्ट तनाव के कारण ICC की दोहा मीटिंग टली:अब अप्रैल में हो सकती है, नई तारीख अभी तय नहीं
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली अपनी बोर्ड और कमेटी मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। अब यह बैठक अप्रैल में होने की संभावना है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है। ICC नए तारीख पर विचार कर रहा यह बैठक ICC के गवर्नेंस कैलेंडर का हिस्सा थी, जिसमें बोर्ड डायरेक्टर्स, बोर्डस के चीफ एग्जीक्यूटिव, कमेटी सदस्य और सीनियर अधिकारी शामिल होने वाले थे। बैठक में ग्लोबल क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होनी थी। इससे पहले ICC ने 22 फरवरी को घोषणा की थी कि बैठक दोहा में आयोजित होगी, क्योंकि कतर में क्रिकेट के विकास और वहां के खेल इकोसिस्टम के साथ ICC की साझेदारी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, ICC नए वेन्यू और तारीख पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने पर अप्रैल में यह बैठक कराई जा सकती है। ICC चेयरमैन जय शाह आज अहमदाबाद में रहेंगे आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मौके पर ICC के चेयरमैन जय शाह समेत काउंसिल के कई अधिकारी शहर में मौजूद रह सकते हैं। अहमदाबाद जय शाह का होमटाउन भी है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। इस वजह से न्यूजीलैंड के चेयरमैन रोजर ट्वोस के भी आज रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है। जंग का आज नौवां दिन अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज नौवां दिन है। इस जंग में अब तक 1483 मौत हुई है। अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं। ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा। -------------------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












.jpg)








