Responsive Scrollable Menu

दिवाली की छुट्टी में कटौती! छात्रों को केवल इतने दिनों का ही अवकाश दे रहे ये स्कूल, विभाग तक पहुंची शिकायत

दीपावली की छुट्टियों को लेकर कुछ निजी स्कूलों ने शिविरा पंचांग से अलग छह दिन का अवकाश घोषित किया है। स्कूलों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर पाठ्यक्रम पूरा कराने का तर्क दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों के लिए निर्धारित अवकाश की पालना अनिवार्य है।

Continue reading on the app

पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से कल मिलेंगे:नई दिल्ली में शाम 4:30 बजे मुलाकात; भारत ने पहली बार 30 गोल्ड जीते

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय प्लेयर्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। जापान के आईची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक हुए इन खेलों में भारत ने कुल 114 मेडल जीते। इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पहली बार इस प्रतियोगिता में 30 गोल्ड तक पहुंचा। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 108 मेडल हासिल किए थे। पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले:कहा- महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ; इनकी सफलता, देश की सफलता 114 मेडल कैसे आए, किस खेल ने सबसे ज्यादा योगदान दिया? भारत के मेडल सिर्फ एक-दो खेलों तक सीमित नहीं रहे। पैरा एथलेटिक्स और पैरा बैडमिंटन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इनके अलावा तैराकी, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, जूडो और पावरलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। पैरा एथलेटिक्स ने अकेले दिलाए 65 मेडल भारत की कुल पदक संख्या में सबसे बड़ा हिस्सा पैरा एथलेटिक्स का रहा। इस खेल में खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज जीते। इसका कारण यह है कि एथलेटिक्स में कई तरह के इवेंट होते हैं। इसमें 100 और 200 मीटर की दौड़ से लेकर लंबी दूरी, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक और क्लब थ्रो जैसे इवेंट शामिल हैं। इस बार सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना गोल्ड बरकरार रखा। निशाद कुमार और मोना अग्रवाल भी दो-दो गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल रहे। बैडमिंटन में 16 और स्विमिंग में 11 मेडल पैरा बैडमिंटन भारत का दूसरा सबसे सफल खेल रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज समेत 16 मेडल जीते। नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स SL3 फाइनल में हमवतन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड जीता। दोनों खिलाड़ी पैरालिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं नवीन शिवकुमार ने पुरुष सिंगल्स SL4 में गोल्ड हासिल किया। थुलासिमथी मुरुगेसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला डबल्स में मानसी जोशी के साथ गोल्ड जीता। महिला सिंगल्स में उन्हें सिल्वर मिला, जबकि मिक्स्ड डबल्स में भी उन्होंने सिल्वर अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने एक ही प्रतियोगिता में तीन मेडल जीते। पैरा स्विमिंग में भारत को 11 मेडल मिले। इनमें 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल थे। हिमांशु नंदल ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S11 में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल तीन ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। एशियन पैरा गेम्स क्या हैं और इनका महत्व क्यों है? एशियन पैरा गेम्स एशिया के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए होने वाली खेल प्रतियोगिता है। इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अपनी शारीरिक स्थिति और खेल की क्षमता के अनुसार मुकाबला करते हैं। हर खेल में वर्गीकरण का अपना तरीका होता है। उदाहरण के लिए, एथलेटिक्स में दौड़ने, कूदने या थ्रो करने की क्षमता के आधार पर अलग श्रेणियां होती हैं। बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति के अनुसार SL, SU जैसी कैटेगरी बनाई जाती हैं। मोदी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से भी मिल चुके

Continue reading on the app

  Sports

WBBL में यास्तिका भाटिया मुश्किल में फंसीं, कर दिया खेल खराब

एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ वीमेंस बिग बैश लीग मुकाबले में यास्तिका भाटिया ने अपनी साथी खिलाड़ी चार्ली नॉट को रन आउट करा दिया. Thu, 05 Nov 2026 23:00:19 +0530

  Videos
See all

Russell Brand found guilty of rape and sexual assault | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T22:20:12+00:00

Weather Update: चक्रवात मूरासू से कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट! IMD Alert | Cyclonic Storm #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T22:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers