Responsive Scrollable Menu

मिडिल-ईस्ट तनाव के कारण ICC की दोहा मीटिंग टली:अब अप्रैल में हो सकती है, नई तारीख अभी तय नहीं

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली अपनी बोर्ड और कमेटी मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। अब यह बैठक अप्रैल में होने की संभावना है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है। ICC नए तारीख पर विचार कर रहा यह बैठक ICC के गवर्नेंस कैलेंडर का हिस्सा थी, जिसमें बोर्ड डायरेक्टर्स, बोर्डस के चीफ एग्जीक्यूटिव, कमेटी सदस्य और सीनियर अधिकारी शामिल होने वाले थे। बैठक में ग्लोबल क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होनी थी। इससे पहले ICC ने 22 फरवरी को घोषणा की थी कि बैठक दोहा में आयोजित होगी, क्योंकि कतर में क्रिकेट के विकास और वहां के खेल इकोसिस्टम के साथ ICC की साझेदारी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, ICC नए वेन्यू और तारीख पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने पर अप्रैल में यह बैठक कराई जा सकती है। ICC चेयरमैन जय शाह आज अहमदाबाद में रहेंगे आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मौके पर ICC के चेयरमैन जय शाह समेत काउंसिल के कई अधिकारी शहर में मौजूद रह सकते हैं। अहमदाबाद जय शाह का होमटाउन भी है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। इस वजह से न्यूजीलैंड के चेयरमैन रोजर ट्वोस के भी आज रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है। जंग का आज नौवां दिन अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज नौवां दिन है। इस जंग में अब तक 1483 मौत हुई है। अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं। ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन‌ हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा। -------------------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले 103 मैच

वेलिंगटन, 8 मार्च (आईएएनएस) । न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 15 साल तक वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की रीढ़ रही 35 साल की ताहुहू टी20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ा, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल टैग, मोदी कैबिनेट ने 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ऐसे फैसले हुए जिनका असर सीधे घर, सड़क, रेल और हवाई यात्रा तक दिखेगा। सबसे बड़ा निर्णय जल जीवन मिशन 2.0 को 2028 तक बढ़ाने का रहा, और इसके लिए 8 लाख 70 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के … Tue, 10 Mar 2026 18:03:16 GMT

  Videos
See all

Israel Us Iran War News | उत्तरी इजरायल में ईरान के ताबड़तोड़ हमले |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:13:05+00:00

SIR पर ममता को "सुप्रीम" फटकार ! Mamta Banerjee I Election Commission I Surya Kant I West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:05:56+00:00

Israel Us Iran War News | हम तय करेंगे युद्ध कब खत्म करना है- IRGC |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:11:08+00:00

Israel Us Iran War News | ईरान के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers